पसीने और चिपचिपाहट से चेहरा हो गया है बेजान? घर पर बनाएं खीरे का फेस मिस्ट, तुरंत मिलेगी फ्रेशनेस

DIY Cucumber Face Mist: दिनभर की भागदौड़ और पसीने से अगर आपका चेहरा भी थका-थका और बेजान नजर आने लगा है, तो घर पर बना खीरे का फेस मिस्ट जरूर ट्राई करें. इसे बनाना बेहद आसान है और चेहरे पर स्प्रे करते ही आपको ठंडक और फ्रेशनेस का एहसास होगा.

DIY Cucumber Face Mist: दिनभर की भागदौड़, लगातार बहता पसीना, पॉल्यूशन और बदलते हुए मौसम की वजह से चेहरा बहुत ही जल्दी बेजान और थका हुआ सा दिखाई देने लगता है. चाहे मॉनसून की चिपचिपाहट हो, तेज धूप हो या फिर कमरे में हर समय चलने वाले एसी की हवा, इन सभी चीजों की वजह से आपकी स्किन अपना नेचुरल मॉइस्चर खोने लग जाती है. अक्सर ऐसा होने की वजह से आपके चेहरे पर ड्राइनेस, जलन, खिंचाव और चिपचिपाहट जैसी प्रॉब्लम्स होने लग जाती हैं. यह एक बहुत ही कॉमन प्रॉब्लम है जिससे सिर्फ आप ही नहीं, बल्कि काफी लोग जूझ रहे होते हैं और किसी भी तरह इन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाना चाहते हैं.

अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है, तो अब आपको बाजार में मिलने वाले महंगे प्रोडक्ट्स पर निर्भर रहने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है. आप बाजार से जिन प्रोडक्ट्स को खरीदकर लाते हैं, उनमें कई बार कंपनियां बहुत ही ज्यादा केमिकल्स डाल देती हैं, जिनकी वजह से आपकी स्किन को फायदा होने की जगह नुकसान होना शुरू हो जाता है. अगर आप बिना किसी केमिकल के अपने चेहरे को हर मौसम में एकदम फ्रेश और ग्लोइंग रखना चाहते हैं, तो घर पर बना खीरे का फेस मिस्ट आपके लिए सबसे आसान और नेचुरल तरीका है. खीरा हमारी स्किन के लिए एक नेचुरल टॉनिक की तरह काम करता है और इसमें भरपूर पानी और न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो आपके चेहरे को तुरंत ठंडक और आराम देते हैं.

cucumber face mist

खीरा चेहरे के लिए इतना फायदेमंद क्यों है?

आपको शायद यह बात मालूम न हो, लेकिन खीरे में लगभग 95 प्रतिशत तक पानी ही पाया जाता है. यह आपकी स्किन को अंदर तक हाइड्रेट करके रखता है और मॉइस्चर प्रोवाइड करता है. इसके अलावा खीरे में विटामिन सी, विटामिन के और एंटीऑक्सिडेंट्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आपकी स्किन क्वालिटी और हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. चाहे मौसम कोई सा भी हो, अगर आपके चेहरे पर जलन और थकावट महसूस होती है, तो खीरे का रस आपकी स्किन को इंस्टेंट रिलीफ पहुंचाता है. यह आपके चेहरे के एक्स्ट्रा ऑयल को हटाता है और आपकी स्किन में मौजूद पोर्स को टाइट भी करता है. अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स निकलते हैं, तो भी आप चेहरे पर खीरे का इस्तेमाल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: चावल के पानी को समझते हैं बेकार? इससे घर पर बनाएं नेचुरल टोनर, चेहरे पर आएगा गजब का निखार

फेस मिस्ट बनाने के लिए जरूरी इंग्रीडिएंट्स

इस फेस मिस्ट को बनाने के लिए आपको बाजार से कोई भी महंगी चीज अलग से खरीदकर लाने की जरूरत नहीं है. इस फेस मिस्ट में इस्तेमाल होने वाली हर चीज आपको काफी आसानी से अपने घर के किचन में ही मिल जाएगी.

  • एक फ्रेश मीडियम साइज का खीरा
  • आधा कप गुलाब जल
  • एक चम्मच एलोवेरा जेल
  • 3 से 4 बूंद टी-ट्री ऑयल, अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स या दाने हैं
  • एक खाली और साफ स्प्रे बोतल

फेस मिस्ट बनाने का सबसे आसान तरीका

  • इस फेस मिस्ट को घर पर बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले खीरे को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें ताकि उसकी सारी गंदगी साफ हो जाए. इसके बाद खीरे को बिना छीले छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अब इन टुकड़ों को मिक्सी में डालकर अच्छे से पीस लें और एक गाढ़ा पेस्ट बना लें.
  • अब एक साफ कॉटन का कपड़ा या बारीक छलनी लें और उस पेस्ट को दबाकर खीरे का रस अलग कटोरी में निकाल लें.
  • इसके बाद इस रस में आधा कप गुलाब जल और एक चम्मच एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह चम्मच से मिला लें. अगर आपकी स्किन ऑयली है या चेहरे पर दाने हैं, तो इसमें 3 से 4 बूंद टी-ट्री ऑयल भी डाल सकते हैं. जब सब कुछ अच्छे से घुल जाए, तो इसे साफ स्प्रे बोतल में भर लें. आपका होममेड फेस मिस्ट तैयार है.

इस्तेमाल कैसे करें और इसके बड़े फायदे

जब भी आप काम कर रहे हों और आपको बीच में अपने चेहरे पर थकावट, सुस्ती और चिपचिपाहट का एहसास होने लगे, तो इस बोतल को थोड़ा सा हिलाएं और अपने चेहरे से थोड़ी दूरी पर रखकर दो से तीन बार स्प्रे कर लें. इसे चेहरे पर स्प्रे करते ही आपके चेहरे की थकावट दूर हो जाती है और आपकी स्किन एकदम ठंडी और फ्रेश महसूस होने लग जाती है. इसके रेगुलर इस्तेमाल से आपके चेहरे की टैनिंग कम होती है और साथ ही स्किन में नेचुरल सा ग्लो आ जाता है. यह फेस मिस्ट आपकी स्किन को ड्राई होने नहीं देता और साथ ही उसे पूरे दिन सॉफ्ट और खिली-खिली रहने में मदद करता है.

ये भी पढ़ें: डार्क सर्कल्स और सूजी आंखों से हैं परेशान? महंगी आई क्रीम छोड़कर घर पर बनाएं ये आसान जेल, जानें लगाने का सही तरीका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >