Diwali 2024: दिवाली के दिन इन रंगों के कपड़े पहनना आपके लिए शुभ, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

What to wear on Diwali: आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको दिवाली के दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए और इसके साथ ही किस तरह के कपड़ो को पहनने से बचना भी चाहिए.

Diwali 2024: कुछ ही दिनों में दिवाली का त्यौहार आने वाला है और इसके लिए जो तैयारियां हैं वह अभी से ही शुरू हो गयी हैं. इस दिन छोटे बच्चे जहां पटाखों के लिए उत्साहित रहते हैं वहीं, परिवार के बड़े सदस्य महमानों के आगमन की तैयारियां करते हैं. अक्सर जब दिवाली का त्यौहार आता है तो हम सभी नये कब्दे भी खरीदते हैं और पूजा से पहले इन्हीं कपड़ों को पहनकर तैयार भी होते हैं. आज की यह आर्टिकल उन्हीं लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जो दिवाली से पहले नये कपड़ों की शॉपिंग करने के सोच रहे हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको दिवाली के दौरान किस तरह के कपड़े पहनने चाहिए और किस तरह एक कपड़े पहनने से आपको बचना चाहिए. तो चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से.

आपके लिए शुभ साबित होंगे ये रंग

अगर आप दिवाली के लिए शॉपिंग करने जा रहे हैं तो ऐसे में आपको पहले रंगों के बारे में जान लेना चाहिए. एक सही रंग का कपड़ा आपके पूरे लुक को बदल सकता है. अगर आप शॉपिंग करने जा रहे हैं तो ऐसे में आप अपने लिए गोल्डन, ब्लू, पिंक, ऑरेंज, ग्रीन और रेड कलर को चुन सकते हैं. केवल यहीं नहीं, इस दिन वाइट और येलो कलर के कपड़े पहनना भी शुभ माना जाता है. आप अगर चाहें तो अपनी राशि के अनुसार भी रंगों का चुनाव कर सकते हैं. जब आप इनमें से कोई सी भी रंग के कपड़े दिवाली के दिन पहनते हैं तो आप पर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा ही बनी रहती है.

Also Read: Diwali Rangoli: दिवाली की रौनक को दोगुना कर देंगे ये रंगोली डिजाइन, बनाना भी है आसान

Also Read: Tips to Save Money: दिवाली पर इन तरीकों से खर्चों पर रखें नियंत्रण 5 आसान टिप्स

भूलकर भी न पहने इस तरह के कपड़े

अगर आप चाहते हैं कि आपकी दिवाली शुभ रहे तो ऐसे में आपको कभी भी भूलकर भी काले रंग के कपड़ों का चुनाव नहीं करना चाहिए. इसे दुख और दरिद्रता का प्रतीक माना गया है. दिवाली के दिन चाहे काला रंग हो या फिर उससे मिलता-जुलता को शेड, आपको उसे पहनने से हर कीमत पर बचना चाहिए. केवल यहीं नहीं, दिवाली के दिन आपको किसी भी तरह एक असभ्य या फिर कटे-फाटे हुए कपड़े पहनने से भी बचना चाहिए.

Also Read: Diwali Rangoli Designs: दिवाली पर रंगोली के 4 आसान और सुंदर डिज़ाइन से अपने घर को सजाएं

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Saurabh Poddar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >