Diwali 2023 Shubh Muhurat Live: दिवाली के दिन घर में गंदगी नहीं होनी चाहिए….

Diwali 2023 Puja Timings Live Updates in hindi : आज दीप पर्व दिवाली है. खुशियों का पर्व है दिवाली, मस्ती की फुहार है दिवाली, लक्ष्मी पूजन का दिन है दिवाली, अपनों का प्यार है दिवाली. रोशनी और खुशियों की दीपावली रविवार को धूमधाम से मनायी जायेगी. कार्तिक कृष्ण प्रदोष और रात्रि व्यापिनी अमावस्या में दीपोत्सव सेलिब्रेट किया जायेगा. आज सनातन धर्मावलंबी अपने घर, ऑफिस, कारखानों में मां महालक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना कर धन, वैभव, ऐश्वर्य की कामना करेंगे. आइए जानते है जगमग दीपों के त्योहार दिवाली पूजा से संबंधित पूरी जानकारी….

Live Updates
1:17 AM. 13 Nov 23 7:47 PM. 12 Nov

Diwali 2023 Live Puja vidhi: घर में न करें अंधेरा

दिवाली के दिन घर में गंदगी नहीं होनी चाहिए. कहा जाता है कि जिस घर में गंदगी होती हैं वहां लक्ष्मी जी प्रवेश नहीं करती. इसलिए घर व पूजा स्थल को जरूर साफ कर लें. इसके साथ ही पूजा के समय घर के दरवाजे बंद न करें. आमतौर पर दिवाली की रात में कुछ लोग घर की लाइट भी बंद कर देते हैं. हालांकि, ऐसा करना सही नहीं माना जाता है. दिवाली के दिन रात भर घर में उजाला रखना चाहिए.

Laxmi Ji Ki Aarti: ॐ जय लक्ष्मी माता… दिवाली पूजा के बाद यहां पढ़ें लक्ष्मी-गणेश जी की पूरी आरती

1:17 AM. 13 Nov 23 7:47 PM. 12 Nov

Diwali 2023 Live:इस घर में नहीं होता मां लक्ष्मी का वास..

हिंदू शास्त्रों में माना गया है कि जिस घर में शराब का सेवन किया जाता है, वहां धन की देवी मां लक्ष्मी का कभी वास नहीं होता. इसके साथ ही जिस घर में स्त्रियों का सम्मान नहीं किया जाता वहां भी लक्ष्मी जी का कभी निवास नहीं करती. इसलिए दिवाली के दिन इन बातों का जरूर ध्यान रखें.

1:17 AM. 13 Nov 23 7:47 PM. 12 Nov

Diwali 2023 Live: फटे पुराने कपड़े ना पहनें

दिवाली खुशियों का त्योहार है. सबके साथ मिलकर मनाई जाने वाली दिवाली सभी के लिए खास होता है. इस दिन भूलकर भी फटे-पुराने कपड़े न पहने. दरअसल फटे हुए कपड़े दरिद्रता की निशानी माने गए हैं. ऐसे में उनको पहनना अशुभ हो सकता है.

11:11 PM. 12 Nov 23 5:41 PM. 12 Nov

Diwali 2023 Live : इस दिशा में रखें भगवान की मूर्ति

पूजा के पंडाल में मां लक्ष्मी, भगवान गणेश की मूर्ति का मुख पूर्व दिशा में रखें. पूजा में चांदी का सिक्का और कमल का फूल भी अवश्य रखें. भूलकर भी मुरझाए हुए फूल को मंदिर में न रखें. कहा जाता हैं ऐसा करने से माँ लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त होता हैं.

11:11 PM. 12 Nov 23 5:41 PM. 12 Nov

Diwali 2023 Live : घर में न करें अंधेरा

दिवाली के दिन घर में गंदगी नहीं होनी चाहिए. कहा जाता है कि जिस घर में गंदगी होती हैं वहां लक्ष्मी जी प्रवेश नहीं करती. इसलिए घर व पूजा स्थल को जरूर साफ कर लें. इसके साथ ही पूजा के समय घर के दरवाजे बंद न करें. आमतौर पर दिवाली की रात में कुछ लोग घर की लाइट भी बंद कर देते हैं. हालांकि, ऐसा करना सही नहीं माना जाता है. दिवाली के दिन रात भर घर में उजाला रखना चाहिए.

11:11 PM. 12 Nov 23 5:41 PM. 12 Nov

Diwali 2023 Live : न करें ये काम

कई लोग दिवाली पर ऐसे कार्य करते हैं जिन्हें मौलिक दृष्टि से भी सही नहीं माना गया है. जैसे जुआ खेलता, शराब पीना हैं. लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे मां लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं और व्यक्ति को धन संबंधी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

मुख्य बातें

Diwali 2023 Puja Timings Live Updates in hindi : आज दीप पर्व दिवाली है. खुशियों का पर्व है दिवाली, मस्ती की फुहार है दिवाली, लक्ष्मी पूजन का दिन है दिवाली, अपनों का प्यार है दिवाली. रोशनी और खुशियों की दीपावली रविवार को धूमधाम से मनायी जायेगी. कार्तिक कृष्ण प्रदोष और रात्रि व्यापिनी अमावस्या में दीपोत्सव सेलिब्रेट किया जायेगा. आज सनातन धर्मावलंबी अपने घर, ऑफिस, कारखानों में मां महालक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना कर धन, वैभव, ऐश्वर्य की कामना करेंगे. आइए जानते है जगमग दीपों के त्योहार दिवाली पूजा से संबंधित पूरी जानकारी….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >