बाहर का खाना किस तरह से आपकी स्किन को अंदर से कर रहा डैमेज? चहेरा बर्बाद होने से पहले हो जाएं सावधान

Diet and Skin: अगर आपको बाहर की चीजें खाना पसंद है तो यह आर्टिकल खासतौर पर आपके लिए ही है. आज हम आपको विस्तार से बताने वाले हैं कि किस तरह से बाहर की चीजें आपके चेहरे और स्किन को बुरी तरीके से डैमेज करके आपके खूबसूरती को हमेशा के लिए छीन सकते हैं. तो चलिए जानते हैं.

Diet and Skin: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बाहर की चीजें खाना हमारी लाइफस्टाइल का एक बड़ा हिस्सा बन चुका है. बाहर का खाना भले ही टेस्टी और मजेदार लगता हो, लेकिन अगर इसका सेवन रोज किया जाए तो इसका असर सिर्फ सेहत पर ही नहीं, बल्कि चेहरे पर भी साफ दिखाई देने लगता है. अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें समोसा, पिज्जा या बर्गर खाना बहुत पसंद है, तो यह आर्टिकल खास आपके लिए है. रोज बाहर का खाना खाने की आदत अगर बनी रही, तो वह दिन दूर नहीं जब इसका सीधा असर आपके चेहरे पर नजर आने लगेगा. आज हम आपको बताएंगे कि हर दिन बाहर का खाना खाने से चेहरे के साथ क्या-क्या बदलाव होते हैं. तो चलिए जानते हैं विस्तार से.

बाहर की चीजें किस तरह से पहुंचाती हैं नुकसान?

अगर आप हर दिन बाहर की चीजें खा रहे हैं तो बता दें इनमें काफी ज्यादा तेल, नमक, चीनी और मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. सिर्फ इतना ही नहीं कई तरह की खाने की चीजों में तो भर-भरकर मैदे और प्रिजर्वेटिव्स और आर्टिफिशियल फ्लेवर्स का भी इस्तेमाल किया जाता है. जब आप इस तरह की चीजें खाते हैं तो आपके शरीर में टॉक्सिन्स का जमा होना शुरू हो जाता है. जब ये बाहर नहीं निकल पाते हैं तो इनका सीधा असर चेहरे पर और स्किन पर देखने को मिलता है.

यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही आईने में दिखता है सूजा हुआ चेहरा? रात की ये 5 गलतियां बनती हैं सबसे बड़ी वजह

चेहरे पर निकल आते हैं पिंपल्स और दाने

जब आप तली-भुनी या फिर फास्ट फूड्स जैसी चीजें हर दिन खाना शुरू कर देते हैं तो शरीर में ऑयल का प्रोडक्शन बढ़ने लगता है. ऐसा होने की वजह से आपके चेहरे पर पिंपल्स, एक्ने और दानों की प्रॉब्लम होने लगती है. अगर आपकी स्किन पहले से ही ऑयली है तो आपको हर कीमत पर बाहर की चीजें खाने से बचना चाहिए. अगर आपके चेहरे पर अचानक पिंपल्स निकल आए हैं तो यह इस बात की तरफ भी इशारा करता है कि आपकी डाइट सही नहीं है.

चेहरे का डल और बेजान दिखना

बाहर की चीजें खाने में भले ही कितनी ही टेस्टी क्यों न हो लेकिन इनमें न्यूट्रिएंट्स की काफी ज्यादा कमी होती है. बाहर की चीजों में न आपको विटामिन्स मिलते हैं और न ही जरूरी मिनरल्स. जब आपके शरीर को सही न्यूट्रिशन नहीं मिलता तो आपकी स्किन अपनी चमक खो देती है. लंबे समय तक ऐसा होते रहने से आपका चेहरा थका हुआ, डल और बेजान सा दिखने लगता है.

डार्क सर्कल और सूजन

जब आप बाहर की चीजें हर दिन खाना शुरू कर देते हैं तो इनमें मौजूद नमक और मसाले आपके शरीर में पानी को रोकने लग जाते हैं. इसका असर यह होता है कि आपकी आंखों के नीचे सूजन और डार्क सर्कल्स दिखने शुरू हो जाते हैं. इसके अलावा जब आप सुबह के समय सोकर उठते हैं तो चेहरा काफी ज्यादा सूजा हुआ भी दिखने लगता है.

यह भी पढ़ें: 30 की उम्र के बाद क्यों तेजी से ढीली पड़ने लगती है आपकी स्किन? उम्र नहीं, ये गलतियां हैं जिम्मेदार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >