Dates Halwa Winter Dessert Recipe: डेट्स हलवा, जिसे खजूर का हलवा भी कहा जाता है, सर्दियों में बनाया जाने वाला एक पारंपरिक और बेहद पौष्टिक देसी मिठाई है. यह हलवा खजूर की प्राकृतिक मिठास से तैयार किया जाता है, इसलिए इसमें अलग से रिफाइंड शुगर की जरूरत नहीं पड़ती. खजूर आयरन, फाइबर और एनर्जी से भरपूर होता है, जिससे यह हलवा शरीर को गर्माहट देने के साथ-साथ ताकत भी प्रदान करता है. सर्दियों में कमजोरी, थकान और ठंड से बचाव के लिए डेट्स हलवा एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है. इसमें देसी घी और ड्राई फ्रूट्स मिलाने से इसका स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाते हैं. यह हलवा बच्चों, बुज़ुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. कम सामग्री में बनने वाला यह हलवा स्वाद, सेहत और परंपरा का सुंदर मेल है. अगर आप भी इन सर्दियों में कुछ ऐसा बनाना चाहते हो जो खाना खाने के बाद खाने से आपको नुकसान न करे तो ये आर्टिकल आपके लिए है.
डेट्स का हलवा बनाने के लिए जरूरी चीजें
- बीज निकाले हुए खजूर – 1 कप
- दूध – ½ कप
- देसी घी – 2–3 बड़े चम्मच
- काजू – 10–12 (कटे हुए)
- बादाम – 8–10 (कटे हुए)
- किशमिश – 1 बड़ा चम्मच
- इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
कैसे तैयार करे ये हलवा
खजूर तैयार करें
खजूर को छोटे टुकड़ों में काट लें. इन्हें गर्म दूध में 20–30 मिनट के लिए भिगो दें, ताकि वे नरम हो जाएं. अब मिक्सर में पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें.
ड्राई फ्रूट्स भूनें
कढ़ाही में 1 चम्मच घी गरम करें. काजू, बादाम और किशमिश हल्के सुनहरे होने तक भूनकर अलग निकाल लें.
हलवा पकाएं
अब उसी कढ़ाही में बाकी घी डालें. खजूर का पेस्ट डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं. जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे और कढ़ाही छोड़ने लगे, तब इलायची पाउडर डालें.
ड्राई फ्रूट्स मिलाएं
भुने हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छी तरह मिला लें. 2–3 मिनट और पकाएं.
डेट्स हलवा तैयार
गैस बंद करें. गरम-गरम डेट्स हलवा परोसें.
यह भी पढ़ें: Small Cake Recipe: अब मार्केट नहीं घर पर ही बनाएं क्रिसमस के लिए स्मॉल केक, बच्चे कहेंगे थैंक यू
यह भी पढ़ें: Gajar Ki Mithai: ठंड में स्वाद और सेहत का मजा देंगे गाजर की मिठाई, फटाफट नोट कर लें रेसिपी
