Dal Makhni Dosa Recipe: डोसा एक पॉपुलर साउथ इंडियन रेसिपी है, लेकिन अब इसमें कई नए फ्यूजन ट्विस्ट भी ट्राई किए जा रहे हैं. प्लेन डोसा, पेपर डोसा और मसाला डोसा से आगे बढ़कर अब लोग नए फ्लेवर एक्सपेरिमेंट पसंद कर रहे हैं. आज अगर आप कुछ नया ट्राइ करना चाहती है तो ये फ्यूजन डिश – दाल मखनी डोसा बनाएं.
इसमें साउथ इंडियन डोसे की क्रिस्पी लेयर के साथ नॉर्थ इंडियन दाल मखनी का रिच और क्रीमी स्वाद मिलता है. अच्छी बात यह है कि बची हुई दाल मखनी से भी यह डोसा मिनटों में तैयार किया जा सकता है. आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.
दाल मखनी डोसा कैसे बनाएं?
दाल मखनी डोसा बनाने की सामग्री
- डोसा बैटर – 2 कप
- दाल मखनी – 1 कप (गाढ़ी)
- बारीक कटा प्याज – 1
- शिमला मिर्च – 2 चम्मच
- हरा धनिया – 2 चम्मच
- बटर या घी – आवश्यकतानुसार
- नमक – स्वादानुसार
- चाट मसाला – ½ चम्मच
- कद्दूकस किया पनीर (अगर मौजूद हो तो)
दाल मखनी डोसा बनाने की रेसिपी (Dal Makhni Dosa Recipe)
- सबसे पहले तवा गरम करें और हल्का सा घी या बटर लगाएं.
- तवे पर एक करछी डोसा बैटर डालकर गोल घुमाते हुए पतला फैलाएं.
- डोसे के किनारों पर थोड़ा बटर डालें और मध्यम आंच पर कुरकुरा होने दें.
- अब डोसे के ऊपर गाढ़ी दाल मखनी समान रूप से फैलाएं.
- ऊपर से कटा प्याज, शिमला मिर्च, हरा धनिया और थोड़ा चाट मसाला छिड़कें.
- चाहें तो ऊपर से कद्दूकस पनीर भी डाल सकते हैं.
- डोसे को फोल्ड करें और हल्का दबाकर 1 मिनट और सेंकें.
- गरमागरम दाल मखनी डोसा प्लेट में निकालें.
इसे नारियल चटनी, पुदीना चटनी या बटर के साथ सर्व करें.
यह भी पढ़ें: घर पर रेस्टोरेंट जैसा तंदूरी पनीर डोसा बनाने की रेसिपी
