Dal Baati Churma: अब घर बैठे चखें राजस्थान की शाही थाली का असली स्वाद, जानें आसान रेसिपी

Dal Baati Churma: राजस्थान की मशहूर पारंपरिक रेसिपी दाल बाटी चूरमा को घर पर कैसे बनाएं? जानिए आसान स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी, जिसमें है देसी स्वाद और समृद्ध परंपरा का मेल.

Dal Baati Churma: दाल बाटी चूरमा राजस्थान की मिट्टी में रचा-बसा एक ऐसी डिश है जो वहां की संस्कृति, स्वाद और परंपरा को बखूबी दर्शाती है. यह एक ऐसा डिश है जिसमें तीन अलग-अलग स्वादों का अनूठा संगम होता है. मसालेदार दाल, घी से भरी कुरकुरी बाटी और मीठा सुगंधित चूरमा. यह डिश खासतौर पर त्योहारों, शादियों और पारंपरिक आयोजनों के दौरान बनाई जाती है और आज यह सिर्फ राजस्थान ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में लोकप्रिय हो चुकी है. चलिए जानते हैं इस ट्रेडिशनल डिश को बनाने का तरीका.

दाल बनाने के लिए इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

  • तुअर दाल – आधा कप
  • चना दाल – एक चौथाई कप
  • मूंग दाल – एक चौथाई कप
  • उड़द दाल – 2 बड़े चम्मच
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
  • टमाटर – 2 कद्दूकस किए हुए
  • हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • जीरा – 1 छोटा चम्मच
  • हींग – चुटकीभर
  • घी – 2 बड़े चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • हरा धनिया – सजावट के लिए

ये भी पढ़ें: Malaai Kulfi: घर पर इस तरह बनाएं मुंह में घुल जाने वाली मलाई कुल्फी, जानें आसान रेसिपी

ये भी पढ़ें: Masaledaar Chhole Bhature: रेस्टोरेंट जैसे छोटे भटूरे अब बनेंगे घर पर, बच्चों से लेकर बड़े तक हो जाएंगे उंगलियां चाटने पर मजबूर

दाल बनाने की विधि

  • सभी दालों को धोकर 30 मिनट भिगो दें.
  • प्रेशर कुकर में दालें, हल्दी और नमक डालकर 3 सीटी तक पका लें.
  • अब एक पैन में घी गरम करें, उसमें जीरा और हींग का तड़का लगाएं.
  • अदरक-लहसुन पेस्ट और टमाटर डालें और मसाले भूनें.
  • अब उबली हुई दाल डालकर 5-7 मिनट तक पकाएं.
  • हरे धनिये से सजाकर सर्व करें.

बाटी बनाने के लिए इन चीजों की होगी जरूरत

  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • सूजी – एक चौथाई कप
  • अजवाइन – आधा छोटा चम्मच
  • घी – एक चौथाई कप
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी – गूंधने के लिए

बाटी बनाने की विधि

  • एक बर्तन में आटा, सूजी, नमक, अजवाइन और घी मिलाएं.
  • धीरे-धीरे पानी डालकर सख्त आटा गूंध लें.
  • आटे की गोल-गोल बाटी बना लें और उन्हें ओवन या तंदूर में सुनहरा होने तक सेंकें (अप्पे पैन में भी बना सकते हैं).
  • सेंकने के बाद गरम-गरम बाटियों को घी में डुबो दें.

ये भी पढ़ें: Tawa Idli Recipe: सिर्फ बच्चों के ही नहीं बल्कि बड़ों के दिलों पर भी राज करेगी ये अनोखी डिश, जानें बनाने का आसान तरीका

चूरमा बनाने के लिए इन चीजों की होती है जरूरत

  • बाटी के टुकड़े – 4-5
  • शक्कर/गुड़ – आधा कप
  • घी – एक चौथाई कप
  • सूखे मेवे (काजू, बादाम) – 2 बड़े चम्मच
  • इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच

चूरमा बनाने की विधि

  • बाटियों को तोड़कर मिक्सर में दरदरा पीस लें.
  • अब इसमें शक्कर/गुड़, घी, मेवे और इलायची मिलाएं.
  • अच्छी तरह मिक्स करें और सर्व करें.

इस तरह परोसें

एक बड़ी थाली में सबसे पहले बाटी रखें, ऊपर से घी डालें. साथ में गरम दाल और एक कटोरी चूरमा रखें. इस थाली को अचार, पापड़ और रायते के साथ सर्व करें. बता दें यह व्यंजन स्वाद के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर है. जब आप गर्मियों में दाल में थोड़ा नींबू रस और सर्दियों में गुड़ वाला चूरमा बेहद स्वादिष्ट लगता है. आप अगर चाहें तो बाटी को लो-ऑयल वर्जन में एयर फ्रायर या अप्पे पैन में भी बना सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Kathal Kebab Curry: कभी नहीं खायी होगी कटहल की इससे ज्यादा स्वादिष्ट सब्जी, जानें घर पर बनाने का तरीका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >