Onion Dosa Recipe: साउथ इंडिया का ऑथेंटिक स्वाद अब आपके डाइनिंग टेबल पर, इस तरह मिनटों में बनाएं क्रिस्पी अनियन डोसा

Onion Dosa Recipe: अगर आप कुछ नया और स्वादिष्ट ट्राय करना चाहते हैं तो एक बार अनियन डोसा जरूर बनाएं. यह न केवल टेस्टी होता है, बल्कि हेल्दी और झटपट बनने वाला भी है. चलिए इसकी आसान रेसिपी जानते हैं.

Onion Dosa Recipe: डोसा एक पसंदीदा साउथ इंडियन डिश है जिसे अब पूरे भारत में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. डोसा की कई वैरायटी होती हैं, और उनमें से एक है अनियन डोसा यानी प्याज डोसा. यह डोसा न केवल स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि इसे बनाना भी बहुत आसान है. अनियन डोसा खासतौर पर बच्चों को खाना काफी ज्यादा पसंद होता है और इस इसकी खास बात यह है कि अनियन डोसा एक झटपट बनने वाली डिश है जिसे आप सुबह के नाश्ते में या शाम की भूख मिटाने के लिए बना सकते हैं. तो चलिए अनियन डोसा की सबसे आसान रेसिपी.

अनियन डोसा के लिए आवश्यक सामग्री

  • डोसा बैटर – 2 कप, बाजार से तैयार भी ले सकते हैं या घर पर भी बना सकते हैं
  • प्याज – 2 बारीक कटे हुए
  • हरी मिर्च – 1 से 2 बारीक कटी हुई
  • धनिया पत्ती – 2 टेबल स्पून बारीक कटी हुई
  • अदरक – 1 टीस्पून कद्दूकस किया हुआ
  • राई – आधा टीस्पून
  • करी पत्ता – 6 से 7 पत्ते
  • तेल – जरूरत के अनुसार
  • नमक – स्वादानुसार

ये भी पढ़ें: Sabudana Tikki Recipe: न ज्यादा तेल की बर्बादी और न समय की, मिनटों में इस तरह बनाएं हेल्दी और कुरकुरी साबूदाना टिक्की

ये भी पढ़ें: Makhana Barfi Recipe: बिना झंझट मिनटों में बनाएं सुपर हेल्दी मखाने की बर्फी, जानें आसान रेसिपी

अनियन डोसा बनाने की विधि

  • अगर आपने डोसा बैटर घर पर बनाया है तो उसे रातभर फर्मेंट होने दें. अगर बाजार से रेडीमेड बैटर लिया है तो उसे एक बार अच्छे से चला लें और जरूरत अनुसार थोड़ा पानी मिलाकर बैटर को पतला करें.
  • अब एक बाउल में बारीक कटे प्याज, हरी मिर्च, अदरक, करी पत्ता और धनिया डालें. आप अगर चाहें तो थोड़ा नमक भी मिला सकते हैं.
  • एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और उस पर थोड़ा सा तेल लगाकर पोंछ लें.
  • तवे पर एक करछी बैटर डालें और गोलाई में पतला फैला दें और ऊपर से तुरंत प्याज का मिक्सचर डालें. इसे थोड़ा सा दबाएं ताकि मिक्सचर डोसे में चिपक जाए.
  • डोसे के किनारों पर और ऊपर थोड़ा सा तेल डालें और डोसे को मीडियम आंच पर तब तक सेकें जब तक वह सुनहरा और कुरकुरा न हो जाए.
  • अनियन डोसा को आमतौर पर पलटने की जरूरत नहीं होती. जब डोसे का निचला हिस्सा ब्राउन और क्रिस्पी हो जाए तब उसे प्लेट में निकालें.
  • अनियन डोसा को आप नारियल की चटनी, टमाटर चटनी या सांभर के साथ सर्व कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Hung Curd Paratha Recipe: जब भूख हो तेज और समय हो कम, बिना किसी झंझट 10 मिनट में बनाएं टेस्टी और हेल्दी हंग कर्ड पराठा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >