घर की छत पर लगाएं ये खास पेंट, चिलचिलाती गर्मी में भी कमरा रहेगा 5 डिग्री ठंडा

क्या चिलचिलाती गर्मी में आपका घर भी तपने लगा है. जानें उस खास सफेद 'Cool Roof Paint' के बारे में जिसे छत पर लगाने से आपका कमरा रहेगाठंडा और बिजली का बिल भी बचेगा.

Cool Roof Paint: मार्च की गर्मी शुरू होते ही दोपहर के समय घर की छतें किसी गर्म तवे की तरह उबलने लगती हैं. हालत यह हो जाती है कि पंखा चलाने पर भी शरीर को झुलसाने वाली गर्म हवा लगती है और दिनभर एसी (AC) चलाने से बिजली का बिल बजट बिगाड़ देता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके कमरे की इस गर्मी का सबसे बड़ा कारण आपके घर की पक्की छत है जो सूरज की गर्मी को खींच लेती है. ऐसे में अब आपको इस चिलचिलाती धूप में पसीने से परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि एक खास सफेद रंग का पेंट आपके घर को कुदरती तौर पर ठंडा रख सकता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे उस जादुई कूल रूफ पेंट के बारे में जिसे छत पर लगाने मात्र से आपके कमरे का तापमान कम होता है और आपकी बिजली भी बचेगी.

क्या होता है कूल रूफ पेंट? (What is Cool Roof Paint)

कूल रूफ पेंट एक खास तरह का चमकदार सफेद पेंट होता है. इसे छत पर लगाने के बाद यह सूरज की किरणों को वापस लौटा देता है. साधारण छतें गर्मी को अंदर खींच लेती हैं लेकिन यह पेंट उसे वापस भेज देता है. इससे आपकी छत ठंडी रहती है और नीचे के कमरों में गर्मी नहीं पहुंचती.

बिजली बिल में भारी बचत

जब आपकी छत ठंडी रहेगी तो कमरा भी बहुत ज्यादा गर्म नहीं होगा. इसका सीधा फायदा यह होता है कि आपको कूलर या एसी (AC) बहुत कम चलाना पड़ता है. जानकारों की मानें तो इस पेंट को लगाने से आप अपने महीने के बिजली बिल में काफी पैसे बचा सकते हैं.

लगाने का सही तरीका

इसे लगाना बहुत आसान है. सबसे पहले अपनी छत को अच्छी तरह धो लें ताकि धूल और मिट्टी हट जाए. इसके बाद छत की दरारें सीमेंट से भर दें. अब पेंट के दो से तीन कोट लगाएं. ध्यान रहे कि यह काम दोपहर की कड़ी धूप में न करें बल्कि सुबह या शाम के समय ही करें.

छत की उम्र बढ़ती है

लगातार कड़ी धूप की वजह से छत के कंक्रीट में दरारें आने लगती हैं. कूल रूफ पेंट आपकी छत के लिए एक ढाल की तरह काम करता है जिससे छत की उम्र बढ़ जाती है और वह जल्दी खराब नहीं होती. कई पेंट तो वाटरप्रूफिंग का काम भी करते हैं जिससे बारिश में सीलन नहीं आती.

कम खर्च में बढ़िया समाधान

नया एसी खरीदने या बार-बार घर की मरम्मत कराने के मुकाबले यह एक सस्ता और अच्छा तरीका है. एक बार पेंट कराने के बाद यह दो से तीन साल तक आराम से चलता है और आपको हर दोपहर की गर्मी से राहत दिलाता है.

ये भी पढ़ें: 5 Eco-friendly Tips to Keep Home Cool: बिना AC के घर को शिमला जैसा ठंडा रखने के 5 जादुई तरीके

ये भी पढ़ें: Cooling Hacks For Summer: बिना AC के भी शिमला जैसा ठंडा रहेगा आपका कमरा, बस टेबल फैन के आगे रख दें ये एक सस्ती चीज

ये भी पढ़ें: Electricity Saving Tips: क्या आपका फ्रिज भी दीवार से सटा हुआ है? आज ही बदलें ये जगह, कम आएगा बिजली का बिल

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >