Coconut Water vs Lemon Water: सुबह की शुरुआत हेल्दी ड्रिंक से करना आजकल कई लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन गया है. कोई दिन की शुरुआत नींबू पानी से करता है, तो कोई ताजा नारियल पानी पीना पसंद करता है. दोनों ही ड्रिंक्स शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ कई जरूरी पोषक तत्व भी देते हैं, लेकिन सवाल यह है कि पेट की सेहत, स्किन और इम्यूनिटी के लिए आखिर कौन-सा ऑप्शन ज्यादा बेहतर है? आइए जानते हैं दोनों ड्रिंक्स (Coconut Water vs Lemon Water) के फायदे और यह भी कि किस जरूरत के हिसाब से आपको किसे चुनना चाहिए.
Benefits of Coconut Water: नारियल पानी के फायदे
नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स की पूरा करता है. यह गर्मी या ज्यादा पसीना आने के बाद शरीर को तरोताजा रखने में मदद कर सकता है. साथ ही, पेट को ठंडक देने और त्वचा को हाइड्रेट रखने में भी यह फायदेमंद माना जाता है.
Benefits of Lemon Water: नींबू पानी के फायदे
नींबू पानी विटामिन C का अच्छा स्रोत है, जो इम्यूनिटी को सपोर्ट करने और त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है. यह पाचन को बेहतर रखने में मदद कर सकता है और बिना चीनी के पिया जाए तो कम कैलोरी वाला हेल्दी ड्रिंक भी है.
इम्यूनिटी के लिए कौन नंबर 1
इम्यूनिटी के लिहाज से नींबू पानी थोड़ा आगे माना जा सकता है क्योंकि इसमें विटामिन C अच्छी मात्रा में होता है। हालांकि सिर्फ एक ड्रिंक से इम्यूनिटी मजबूत नहीं होती. बैलेंस फूड, 7-8 घंटे की भरपूर नींद और नियमित व्यायाम भी उतने ही जरूरी हैं.
यह भी पढ़ें: क्या 6 घंटे से कम की नींद बढ़ा रही है आपका वजन? एक्सपर्ट से जानिए कितना सही है यह दावा
पेट के लिए कौन बेहतर?
अगर आपका मोटिव हाइड्रेशन और पेट को ठंडक देना है, तो नारियल पानी बेहतर विकल्प हो सकता है. वहीं, अगर आप हल्का और कम कैलोरी वाला ड्रिंक चाहते हैं और आपको एसिडिटी की समस्या नहीं है, तो नींबू पानी भी अच्छा विकल्प है.
स्किन के लिए कौन सबसे बेस्ट
स्किन के लिए दोनों के अपने-अपने फायदे हैं. नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है, जबकि नींबू पानी का विटामिन C त्वचा की नैचुरली रिपेयर करता हैऔर कोलेजन को बढ़ाने में मदद करता है. इसलिए किसी एक को "सबसे बेहतर" कहना सही नहीं होगा.
आखिर नारियल पानी और नींबू पानी में से किसे चुनना है बेहतर?
अगर आपका मकसद शरीर को जल्दी हाइड्रेट रखना है, खासकर गर्मी, वर्कआउट या ज्यादा पसीना आने के बाद, तो नारियल पानी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. वहीं, अगर आप कम कैलोरी वाला पेय चाहते हैं और अपनी डाइट में विटामिन C शामिल करना चाहते हैं, तो नींबू पानी पी सकते हैं. दोनों ही ड्रिंक्स के अपने-अपने फायदे हैं, इसलिए अपनी सेहत, मौसम और जरूरत के अनुसार इन्हें अलग-अलग दिनों में डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: सरकारी अस्पतालों के मरीजों को मिलेगा पौष्टिक भोजन, शुभेंदु सरकार ने दैनिक बजट बढ़ाया
