महंगे क्लीनर की जरूरत नहीं, किचन की दीवार पर जमे तेल के दाग इन सस्ती घरेलू चीजों से होंगे साफ, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

Cleaning Hacks: किचन की दीवार पर लगे तेल के दाग देखने में भले ही छोटे लगें, लेकिन धीरे-धीरे ये पूरी दीवार का लुक खराब कर देते हैं. अगर आपके घर में भी ऐसे जिद्दी दाग जम गए हैं, तो कुछ आसान घरेलू चीजों की मदद से इन्हें साफ करना काफी आसान हो सकता है.

Cleaning Hacks: किचन में जब भी हम तड़का लगाते हैं, पकौड़े तलते हैं या फिर सब्जियों में छौंका लगाते हैं, तो तेल की छोटी-छोटी बूंदें छिटककर पास की दीवार पर चिपक जाती हैं. शुरू-शुरू में ये दाग बहुत ही हल्के दिखते हैं, इसलिए अक्सर हम इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन धीरे-धीरे समय के साथ ये दाग और भी ज्यादा काले, गंदे और चिपचिपे हो जाते हैं. इन दागों से छुटकारा पाने के लिए हम कई बार सादे पानी का इस्तेमाल करते हैं, तो कई बार इन्हें कपड़े से साफ करने की कोशिश करने लगते हैं. लेकिन इन चीजों के इस्तेमाल से ये दाग पूरी दीवार पर फैल जाते हैं, जिससे दीवार और भी ज्यादा गंदी लगने लगती है.

अगर आपके घर की दीवारों पर भी तेल के ऐसे ही जिद्दी दाग जम गए हैं, तो अब आपको टेंशन लेने की जरुरत बिल्कुल भी नहीं है. आज हम आपको कुछ ऐसी सिंपल और कारगर चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप दीवारों पर जमे इन जिद्दी तेल के दागों को काफी आसानी से साफ कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.

kitchen wall cleaning hacks

बेकिंग सोडा और गर्म पानी से करें सफाई

अगर दीवारों पर तेल और ग्रीस के जिद्दी दाग लग गए हैं, तो इन्हें हटाने का सबसे बेस्ट और सुरक्षित तरीका है बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करना. यह आपकी दीवार के रंग को डैमेज किए बिना गंदगी को आसानी से बाहर निकाल देता है. दीवारों पर बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में दो से तीन चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसमें थोड़ा सा गरम पानी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट को तेल वाले दागों पर अच्छी तरह लगाकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें. जब यह थोड़ा सूख जाए, तो एक हल्के गीले स्पंज या कपड़े से दीवार को गोल-गोल घुमाते हुए रगड़ें. आपके ऐसा करने से चिपचिपाहट तुरंत खत्म हो जाएगी. लास्ट में दीवार को एक सूखे कपड़े से अच्छी तरह से पोंछ लें.

ये भी पढ़ें: गंदगी से काले पड़ गए हैं स्विच बोर्ड और दरवाजों के हैंडल? घर पर बने इस क्लीनर से लौटाएं नई जैसी चमक

वाइट विनेगर और डिशवॉश लिक्विड का घोल

आपको शायद यह जानकर हैरानी हो, लेकिन विनेगर में मौजूद एसिड तेल की जमी हुई जिद्दी लेयर को भी बहुत ही आसानी से तोड़ सकता है. अगर दीवार की टाइल्स या वाटरप्रूफ पेंट पर बहुत पुराना तेल भी जमा हुआ है, तो उस पर वाइट विनेगर का इस्तेमाल करना सबसे बेस्ट और तेज तरीका साबित हो सकता है. इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले एक स्प्रे बोतल में आधा कप विनेगर और आधा कप गुनगुना पानी मिलाएं. इसके बाद इसमें आधा चम्मच बर्तन धोने वाला लिक्विड डालकर अच्छे से हिला लें. इस घोल को सीधे दीवार के दागों पर स्प्रे करें और 5 मिनट तक ऐसे ही लगा रहने दें ताकि विनेगर तेल को ढीला कर दे. इसके बाद एक साफ कपड़े या स्पंज से दीवार को पोंछ लें, सारे दाग चुटकियों में गायब हो जाएंगे.

डिशवॉश लिक्विड और नींबू का इस्तेमाल

यह बात हम सभी जानते हैं कि नींबू किसी भी तरह की चिकनाई को बहुत ही आसानी से खत्म कर सकता है. इसके अलावा इसकी हल्की सी खुशबू से किचन की बदबू भी दूर हो जाती है. दीवारों पर लगे तेल के दागों को हटाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में थोड़ा सा गुनगुना पानी लें और फिर उसमें थोड़ा सा बर्तन धोने वाला लिक्विड डिशवॉश मिलाएं. अब इसमें एक पूरे नींबू का रस निचोड़ लें. इसके बाद इस पानी में स्पंज को डुबोएं, हल्का सा निचोड़ें और दाग वाली जगह पर हल्के हाथों से रगड़ें. जब दाग साफ हो जाएं, तो सादे पानी में भीगे कपड़े से दीवार पोंछ दें और लास्ट में सूखे कपड़े से दीवार को अच्छी तरह सुखा लें.

नींबू और साधारण नमक से पक्के दागों का इलाज

अगर दीवारों पर लगे तेल के दाग बहुत ही ज्यादा पुराने हो चुके हैं और जमकर बिल्कुल ही पपड़ी की तरह सख्त हो चुके हैं, तो ऐसे हालात में नमक का खुरदुरापन उन्हें उखाड़कर हटाने में आपकी मदद कर सकता है. इन दागों पर नींबू और नमक का इस्तेमाल करना बहुत ही ज्यादा आसान है. इनका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले एक नींबू को आधे हिस्से में काटें और उसके कटे हुए हिस्से पर थोड़ा सा नमक छिड़क लें. अब इस नींबू को सीधे तेल के पक्के दागों पर हल्के हाथों से रगड़ें. नमक स्क्रबर का काम करेगा और नींबू तेल को पिघला देगा. इसे दो-तीन मिनट अच्छे से रगड़ने के बाद गीले कपड़े से पोंछ लें. इस बात का ख्याल रखें कि इसे बहुत जोर से न रगड़ें, ताकि दीवार का पेंट न निकले.

यह भी पढ़ें: Gas Burner Cleaning Tips: मिनटों में काले पड़े गैस बर्नर को बनाएं बिलकुल नए जैसा, ये सस्ते घरेलू नुस्खे हैं सबसे कारगर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >