गंदगी से काले पड़ गए हैं स्विच बोर्ड और दरवाजों के हैंडल? घर पर बने इस क्लीनर से लौटाएं नई जैसी चमक

Cleaning Hacks: घर की सफाई करते समय कुछ जगहें ऐसी होती हैं, जिन्हें हम बार-बार नजरअंदाज कर देते हैं. स्विच बोर्ड और दरवाजों के हैंडल भी उन्हीं में से हैं. अगर ये दोनों जगहें गंदी और काली पड़ गई हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. घर की कुछ चीजों से ही इनकी सफाई आसान हो सकती है.

Cleaning Hacks: जब भी हम घर की सफाई करते हैं, तो झाड़ू-पोछा लगा लेते हैं, खिड़कियों के शीशों को साफ कर लेते हैं और सोफे-टेबल को भी चमका देते हैं. इन सब चीजों की सफाई तो हमें याद रह जाती है, लेकिन घर की दो ऐसी जगहें भी हैं जिन पर हमारा ध्यान या तो बहुत देर से जाता है या फिर सामने होने के बावजूद हम ध्यान नहीं देते. ये दो जगहें हैं, स्विच बोर्ड और दरवाजों के हैंडल. जरा सोचकर देखिए, घर का हर इंसान दिन में कितनी बार स्विच ऑन-ऑफ करता है या दरवाजों के हैंडल को पकड़ता है. हाथों का पसीना, तेल और धूल जमने की वजह से ये जगहें न केवल बहुत गंदी और काली दिखने लगती हैं, बल्कि इन पर कई तरह के जर्म्स भी जमा हो जाते हैं.

अगर आपके घर के स्विच बोर्ड और दरवाजों के हैंडल भी गंदे हो गए हैं, तो यह आर्टिकल आपके बहुत काम आने वाला है. इसमें हम आपको घर पर ही बिल्कुल आसान और सुरक्षित क्लीनर बनाने का तरीका बताएंगे. इस क्लीनर की मदद से आप बिना किसी डर या झंझट के इन दोनों जगहों को मिनटों में साफ और चमकदार बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इस क्लीनर को बनाने और इस्तेमाल करने का सही तरीका.

2 मिनट में स्विच बोर्ड और हैंडल के लिए बनाएं देसी क्लीनर

आप चाहें तो स्विच बोर्ड और दरवाजों के हैंडल को साफ करने के लिए बाजार के महंगे और केमिकल वाले क्लीनर की जगह घर पर बने इस आसान क्लीनर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए आपको अपनी रसोई में मौजूद सिर्फ दो-तीन चीजों की ही जरूरत पड़ेगी. पहला पेस्ट क्लीनर बनाने के लिए एक कटोरी में दो चम्मच बेकिंग सोडा लें. अब इसमें आधा चम्मच बर्तन धोने वाला लिक्विड और थोड़ा सा पानी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. बेकिंग सोडा जिद्दी से जिद्दी दागों को आसानी से छुड़ा देता है और डिश वॉश हाथों के तेल और चिपचिपाहट को पूरी तरह खत्म कर देता है. वहीं, दूसरा लिक्विड क्लीनर बनाने के लिए एक स्प्रे बोतल में आधा कप वाइट विनेगर और आधा कप पानी मिलाकर अच्छे से शेक कर लें. विनेगर बैक्टीरिया को खत्म करने और जमा हुई गंदगी को साफ करने में सबसे ज्यादा असरदार होता है.

यह भी पढ़ें: Gas Burner Cleaning Tips: मिनटों में काले पड़े गैस बर्नर को बनाएं बिलकुल नए जैसा, ये सस्ते घरेलू नुस्खे हैं सबसे कारगर

स्विच बोर्ड को बिना रिस्क के साफ करने का तरीका

बिजली से जुड़ी किसी भी चीज की सफाई करते समय सबसे पहली बात अपनी सुरक्षा की आती है, क्योंकि आपकी एक छोटी सी लापरवाही भी बड़े झटके का कारण बन सकती है. इसलिए जब भी आप स्विच बोर्ड साफ करने लगें, तो सबसे पहले घर का मेन स्विच या एमसीबी बंद कर दें और पैरों में रबड़ की चप्पल जरूर पहन लें. इसके बाद एक सूखे कपड़े से बोर्ड के ऊपर जमी धूल झाड़ लें. अब बेकिंग सोडा वाले पेस्ट को एक पुराने टूथब्रश पर हल्का सा लगाएं. ध्यान रखें कि ब्रश से पानी बिल्कुल न टपके, सिर्फ थोड़ा सा पेस्ट ही लगा हो. अब टूथब्रश से स्विच के किनारों और कोनों को हल्के हाथों से साफ करें. सफाई खत्म होते ही एक साफ और सूखे कॉटन के कपड़े से बोर्ड को तुरंत पोंछ लें. जब आपको पक्का यकीन हो जाए कि स्विच बोर्ड अंदर-बाहर से पूरी तरह सूख गया है, तभी मेन स्विच ऑन करें.

दरवाजों के हैंडल को चमकाने का सबसे आसान तरीका

दरवाजों के हैंडल घर में सबसे ज्यादा छुए जाते हैं, इसलिए इन्हें साफ और जर्म-फ्री रखना बहुत जरूरी है. इनकी सफाई के लिए अपने बनाए हुए विनेगर वाले स्प्रे को सीधे हैंडल पर छिड़कने के बजाय एक सूखे सूती कपड़े पर मारें. अब इस नम कपड़े से हैंडल को चारों तरफ से अच्छी तरह पोंछ लें. अगर हैंडल पर कोई डिजाइन बनी है और उसमें गंदगी फंसी है, तो वहां टूथब्रश की मदद लें. अगर आपके घर के हैंडल पीतल या स्टील के हैं और पुराने होकर काले पड़ गए हैं, तो एक नींबू को आधा काटें, उस पर थोड़ा सा नमक छिड़कें और हैंडल पर हल्के हाथों से रगड़ें. इससे मेटल की पुरानी चमक तुरंत वापस आ जाएगी. सफाई खत्म होने के बाद हैंडल को सूखे कपड़े से पोंछना न भूलें ताकि उस पर पानी के धब्बे न रहें.

सफाई करते समय ये गलतियां भूलकर भी न करें

  • डायरेक्ट पानी या स्प्रे न डालें: स्विच बोर्ड पर कभी भी सीधे पानी या लिक्विड स्प्रे न करें. अगर पानी गलती से भी अंदर चला गया, तो शॉर्ट सर्किट हो जाएगा.
  • कड़े केमिकल का इस्तेमाल न करें: इन चीजों की सफाई के लिए हारपिक, एसिड या बहुत कड़े ब्लीच का इस्तेमाल कभी न करें. इससे स्विच का प्लास्टिक गल सकता है और हैंडल का पेंट भी उड़ सकता है.
  • रेगुलर सफाई का रूल बनाएं: हफ्ते में एक बार सूखे कपड़े से पोंछने की आदत डालें और महीने में दो बार इस घरेलू क्लीनर से डीप क्लीनिंग करें. ऐसा करने से गंदगी कभी जमा ही नहीं होगी.

ये भी पढ़ें: बाथरूम और किचन की टाइल्स पर जमी गंदगी और दागों से हैं परेशान? इन 5 घरेलू उपायों से मिनटों में लौट आएगी नई जैसी चमक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >