छोले भटूरे खाने का है मन? ऐसे बनाएं इसका Healthy Version, स्वाद में नहीं आएगी कमी

Healthy Chole Bhature Recipe: छोले भटूरे खाने का मन है पर कैलोरी का डर? जानिए कम तेल में मसालेदार छोले और लाइट व हेल्दी भटूरे बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

Healthy Chole Bhature Recipe: छोले भटूरे का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. मसालेदार छोले, गरमा-गरम भटूरे और साथ में प्याज-अचार हो तो खाने का मजा ही अलग होता है. लेकिन कई लोग स्वाद पसंद होने के बावजूद इसे खाने से बचते हैं, क्योंकि आमतौर पर भटूरे डीप फ्राई किए जाते हैं और पूरी डिश काफी भारी लग सकती है. ऐसे में अगर आपका भी छोले भटूरे खाने का मन है, तो इसे थोड़ा अलग तरीके से बनाकर देख सकते हैं.

घर पर छोले भटूरे का ऐसा वर्जन बनाया जा सकता है, जिसमें तेल का इस्तेमाल कम हो और स्वाद भी बना रहे. इसके लिए छोले को अच्छे मसालों के साथ तैयार करें और भटूरे को डीप फ्राई करने की जगह कम तेल में पकाने या बेक करने का तरीका अपना सकते हैं.

PC: Freepik

Healthy Chole Bhature Recipe: छोले बनाने के लिए सामग्री

  • काबुली चना - 1 कप
  • प्याज - 1 बारीक कटा हुआ
  • टमाटर - 2 बारीक कटे हुए
  • अदरक - 1 छोटा टुकड़ा
  • लहसुन - 4/5 कलियां
  • हरी मिर्च - 1/2
  • जीरा - ½ छोटा चम्मच
  • हल्दी - ¼ छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटा चम्मच
  • गरम मसाला - ½ छोटा चम्मच
  • छोले मसाला - 1 छोटा चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • तेल - 1/2 छोटा चम्मच
  • हरा धनिया - गार्निश के लिए
  • नींबू का रस - 1 छोटा चम्मच

हेल्दी भटूरे के लिए सामग्री

  • गेहूं का आटा - 1 कप
  • मैदा - ½ कप
  • दही - 2 बड़े चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • बेकिंग पाउडर - ½ छोटा चम्मच
  • पानी - जरूरत के अनुसार
  • तेल - हल्का सेंकने के लिए

यह भी पढ़ें: सावन सोमवार के व्रत में साबूदाना से हो गए हैं बोर? ट्राई करें ये 7 हेल्दी ऑप्शन

यह भी पढ़ें: 200 रुपये वाला Biscoff Cheesecake घर पर बनाएं कम खर्च में, स्वाद में देगा कैफे को टक्कर

Healthy Chole Bhature Recipe: कम तेल में ऐसे बनाएं हेल्दी छोले भटूरे

1

सबसे पहले भीगे हुए चनों को कुकर में डालकर नरम होने तक पका लें. अब एक पैन में थोड़ा तेल डालें और उसमें जीरा चटकाएं. इसके बाद बारीक कटा प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.

2

अब इसमें अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालें. इसके बाद टमाटर और बाकी मसाले डालकर अच्छी तरह पकाएं. जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तब इसमें उबले हुए छोले डाल दें.

3

थोड़ा पानी मिलाकर छोले को कुछ देर धीमी आंच पर पकने दें. इससे मसालों का स्वाद अच्छी तरह चनों में मिल जाएगा. आखिर में ऊपर से हरा धनिया डालें. चाहें तो थोड़ा नींबू का रस भी डाल सकते हैं.

4

अब आती है सबसे जरूरी बात यानी भटूरे की. सामान्य तौर पर भटूरे को तेल में डीप फ्राई किया जाता है, लेकिन हेल्दी वर्जन के लिए आप इन्हें कम तेल में पकाने या ओवन में बेक करने का विकल्प चुन सकते हैं.

5

इसके लिए आटे में मैदा की मात्रा कम रखकर गेहूं का आटा मिलाया जा सकता है. आटे में थोड़ा दही डालकर नरम आटा गूंथ लें. इसे कुछ समय के लिए ढककर रख दें.

6

अब आटे की छोटी लोई बनाकर बेल लें. अगर तवे पर बनाना है, तो इसे गर्म तवे पर डालकर दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंकें. ऊपर से हल्का तेल या घी लगाया जा सकता है. इस तरह भटूरे का स्वाद भी बना रहेगा और इसमें ज्यादा तेल इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

PC: Social Media

साथ में रखें प्याज और सलाद

छोले भटूरे के साथ प्याज, नींबू और हरी चटनी खाने का मजा ही अलग है. लेकिन अगर आप इसे थोड़ा हल्का रखना चाहते हैं, तो प्लेट में खीरा, टमाटर, प्याज और नींबू का सलाद भी शामिल कर सकते हैं. इससे खाने में ताजगी बनी रहती है.

यह भी पढ़ें: कुणाल कपूर की स्टाइल में बनाएं मूंग दाल की सॉफ्ट इडली, नाश्ते के लिए है परफेक्ट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >