Chhath Puja Bhojpuri Geet: कांच ही बांस के बहंगिया... चैती छठ महापर्व पर सुनें ऐसे ही पॉपुलर पारंपरिक गीत

Chhath Puja Bhojpuri Geet: सूर्य देवता की उपासना और छठ का महापर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. 5 अप्रैल से नहाय खाय के साथ इस चैती छठ पर्व की शुरुआत हो गई है. आज यानी 6 अप्रैल को खरना है. छठ महापर्व में सुने जाने वाले कुछ लोकप्रिय गानें यहां सुनें

Chhath Puja Bhojpuri Geet: सूर्य देवता की उपासना और चैती छठ का महापर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. 5 अप्रैल से नहाय खाय के साथ इस पर्व की शुरुआत हो गई है. 6 अप्रैल यानी आज खरना है और 7 अप्रैल को शाम का अर्ध्य और 8 अप्रैल को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व पूर्ण होगा. महापर्व छठ से कुछ ऐसे गानों की पहचान भी है जो इस महापर्व की रौनक कई गुना बढ़ा देते हैं. ऐसे ही छठ पूजा में सुने जाने वाले कुछ लोकप्रिय गाने यहां सुनें.

छपरा छठ मनाएंगे – खेसारी लाल यादव

मशहूर भोजपुर सिंगर खेसारी लाल यादव का छठ को लेकर बनाया गया ये गाना पिछले तीन साल में काफी फेमस हुआ है. इसे आधुनिक तरीके से बनाया गया है, गीत में छठ मनाने के बारे में बताया गया है.

जय छठी मइया- सोनू निगम और पवन सिंह

जय छठी मइया गाना यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है. इसकी सबसे बड़ी वजह हैं सोनू निगम उन्होंने भोजपुरी में छठ गीत गाया है. इस गाने मव उनका साथ दे रहे हैं पवन सिंह और खुशबू जैन. इस गाने को बड़ी खूबसूरती से दर्शाया गया है

आ गईली छठी मईया – रितेश पांडे

छठ पर गाया रितेश पांडे का एक और गाना काफी हिट है. इसे भी हर बार छठ पर खूब पसंद किया जाता है. यह गाना 2019 में रिलीज किया गया था.

हो दीनानाथ- शारदा सिन्हा

गायिका शारदा सिन्हा की आवाज में गया ये एक और लोकप्रिय छठ गीत जो 2012 में रिलीज हुआ था. इस छठ गीत में छठ पूजा करती हर महिला के भाव को दर्शाया गया है. इसे छठ के समय घाट पर बजाया जाता है. इसे सुन कर महिलाएं भाव विभोर हो जाती हैं.

कांच ही बांस के बहंगिया- अनुराधा पौडवाल

अनुराधा पौडवाल के स्वर में आया यह गाना भी हर छठ पर बजने वाले गानों में से एक है. इसे महिलाएं भी खूब गुनगुनाती हैं.

छठी माई के घाटवा पे आजन बाजन- पवन सिंह

भोजपुरी के स्टार सिंगर पवन सिंह के आवाज में ‘छठी माई के घाटवा पे’ लोकप्रिय छठ गीत में से एक है. इसे 2015 में वेव म्यूजिक के यूट्यूब वीडियो पर रिलीज किया गया था. पवन सिंह के पसंदीदा छठ गानों में से एक है ये गाना.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >