Cheapest Petrol Countries in the World: दुनिया में टॉफी से भी सस्ता पेट्रोल यहां बिकता है, जानें कैसे पहुंचे

Cheapest Petrol Countries in the World: लेकिन दुनिया में कुछ देश ऐसे भी है, जहां पानी से भी कम दाम पर पेट्रोल बिक रहा है. चलिए आज हम इसी टॉपिक पर आपको विस्तार से जानकारी देने वाले हैं और बताते हैं कि दुनिया में सबसे सस्ते दाम पर पेट्रोल बेचने वाले टॉप देश कौन से हैं, और हम यहां कैसे पहुंच सकते हैं.

Cheapest Petrol in the World: दुनिया के कई देशों में पिछले कुछ वर्षों में पेट्रोल की कीमतें लगातार बढ़ी हैं. लेकिन दुनिया में कुछ देश ऐसे भी है, जहां पानी से भी कम दाम पर पेट्रोल बिक (Cheapest Petrol in The World) रहा है. चलिए आज हम इसी टॉपिक पर आपको विस्तार से जानकारी देने वाले हैं और बताते हैं कि दुनिया में सबसे सस्ते दाम पर पेट्रोल बेचने वाले टॉप देश कौन से हैं, और हम यहां कैसे पहुंच सकते हैं.

क्रूड ऑयल का भाव

अब अगर क्रूड ऑयल के रेट को लीटर के हिसाब देखें, तो एक बैरल में 6226.0 लीटर पेट्रोल होता है. अब 87 डॉलर के हिसाब से एक लीटर क्रूड की कीमत करीब 45 रुपये प्रति लीटर होगी.

सूडान

सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले देशों की इस कड़ी में 10वीं पोजिशन पर सूडान (Cheapest Petrol in the World) है. ग्लोबल पेट्रोल प्राइस डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार सूडान में पेट्रोल की कीमतें 51.08 रुपये प्रति लीटर हैं.

सूडानी वीजा में कितना समय लगता है?

समय और लागत

दूतावास के माध्यम से वीज़ा प्राप्त करने की प्रक्रिया न तो लंबी है और न ही जटिल है. एकमात्र समस्या यह है कि यह एक दूतावास से दूसरे दूतावास तक आवश्यक समय और कीमत में भिन्न होता है. अफ्रीका के बाहर अधिकांश दूतावासों के लिए, सूडानी वीज़ा जारी करने में 5 दिन लगेंगे और 100 USD का खर्च आएगा.

कैसे पहुंचे सूडान

भारत से सूडान जाने का सबसे तेज़ तरीका हवाई यात्रा है जिसकी लागत ₹16,000 – ₹46,000 है और इसमें 9 घंटे 17 मिनट लगते हैं.

तुर्कमेनिस्तान में इतने में बिकता है पेट्रोल

ग्लोबल पेट्रोल प्राइस डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक मध्य पूर्व एशिया के देश तुर्कमेनिस्तान में पेट्रोल (Cheapest Petrol in the World) के दाम 31.85 रुपए प्रति लीटर हैं. उसका इस सूची में 7वां नंबर है.

तुर्कमेनिस्तान का वीजा कैसे प्राप्त करें

आप दूतावास या वाणिज्य दूतावास में तुर्कमेनिस्तान वीज़ा के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन इससे पहले, आपको तुर्कमेन राज्य प्रवासन सेवा से निमंत्रण पत्र (एलओआई) प्राप्त करना होगा. आपके पास तुर्कमेनिस्तान में एक प्रायोजक होना चाहिए जो आपके लिए एलओआई प्राप्त कर सके.

कैसे पहुंचे तुर्कमेनिस्तान

भारत से तुर्कमेनिस्तान जाने का सबसे सस्ता तरीका हवाई यात्रा है जिसकी लागत ₹9,000 – ₹42,000 है और इसमें 10 घंटे 7 मिनट लगते हैं. भारत से तुर्कमेनिस्तान जाने का सबसे तेज़ तरीका क्या है? भारत से तुर्कमेनिस्तान जाने का सबसे तेज़ तरीका हवाई यात्रा है जिसकी लागत ₹33,000 – ₹55,000 है और इसमें 6 घंटे 21 मिनट लगते हैं.

ईरान

भारत-पाकिस्तान, नेपाल आदि पड़ोसी देश के मुकालबे भी ईरान में बहुत कम कीमत में पेट्रोल मिलता है. एक तरफ भारत में 100-110 रुपये प्रति लीटर है तो वहीं ईरान में लगभग 0.067 डॉलर यानी लगभग 5.06 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल है.

कैसे पहुंचे ईरान

भारत से ईरान जाने का सबसे सस्ता तरीका हवाई यात्रा है जिसकी लागत ₹18,000 – ₹30,000 है और इसमें 8 घंटे 31 मिनट लगते हैं. भारत से ईरान जाने का सबसे तेज़ तरीका क्या है? भारत से ईरान जाने का सबसे तेज़ तरीका हवाई यात्रा है जिसमें 6 घंटे 50 मिनट लगते हैं और इसकी लागत ₹20,000 – ₹30,000 है.

अंगोला

शायद आपने इससे पहले अंगोला देश का नाम नहीं सुना हो, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये एक दक्षिणी-पश्चिमी अफ्रीका में देश है. कहा जाता है कि इस देश में भी पेट्रोल बहुत कम कीमत में मिलता है. यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत लगभग 0.249 डॉलर है यानी भारतीय रुपये के अनुसार एक लीटर पेट्रोल की कीमत लगभग 18.82 रुपए है.

कुवैत

कुवैत में पेट्रोल की कीमत लगभग 0.349 डॉलर है यानी लगभग 26.38 रुपये. इसके अलावा सूडान में लगभग 29 रुपये, कजाकिस्तान में लगभग 29.70 रुपये और कतर में लगभग 30 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल मिलता है.

वेनेजुएला

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वेनेजुएला दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप में स्थित एक देश है. कहा जाता है कि वेनेजुएला में सबसे सस्ते दाम पर पेट्रोल मिलता है. Globalpetrolprices.com के अनुसार वेनेजुएला एक ऐसा देश है जो कच्चे तेल पर बहुत निर्भर रहता है और यहां कीमत भी बहुत कम है. दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले देशों की सूची में दूसरा स्थान (Cheapest Petrol in the World) ईरान का है. वहां पर 4.45 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से पेट्रोल बिकता है. अब आपको बताते हैं कि दुनिया सें टॉफी से भी सस्ता पेट्रोल कहां बिकता है.

वेनेज़ुएला की यात्रा के लिए वीजा

वेनेज़ुएला की यात्रा के लिए भारतीयों को वीजा की आवश्यकता होती है . भारतीयों के लिए वेनेजुएला का वीजा वेनेजुएला दूतावास या वाणिज्य दूतावास से प्राप्त किया जा सकता है. भारत से वेनेज़ुएला के लिए वीजा प्राप्त करने के लिए, वीज़ा आवश्यकताओं को पूरा करना और आवश्यक दस्तावेज जमा करना आवश्यक है.

कैसे पहुंचे वेनेज़ुएला

दिल्ली से वेनेज़ुएला की राजधानी कराकस की उड़ान के लिए न्यूनतम हवाई किराया 81516 होगा, जो रूट, बुकिंग समय और उपलब्धता के आधार पर 387979 तक जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >