Chanakya Niti: इन जगहों पर रहने से कभी नहीं होगी तरक्की, देखते ही देखते हो जाएंगे गरीब

Chanakya Niti: अगर आप अपने जीवन में तरक्की करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको भूलकर भी इन जगहों पर नहीं रहना चाहिए. इस तरह की जगहों पर रहने वाले देखते ही देखते गरीब हो जाते हैं.

Chanakya Niti: शायद ही कोई ऐसा हो जिसे आचार्य चाणक्य के बारे में मालूम न हो. आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और विद्वान पुरुषों की श्रेणी में रखा गया था. अपने जीवनकाल के दौरान इन्होने कई नीतियों की रचना की जिसमें इन्होने कई तरह की बातें बताई. कहा जाता है अगर आप एक सफल और समृद्ध जीवन जीना चाहते हैं तो ऐसे में आपको चाणक्य नीति में बताई गयी बातों का पालन जरूर करना चाहिए. आज की इस आर्टिकल में हम आपको चाणक्य नीति में बताई गयी उन जगहों के बारे में बताने वाले हैं जहां रहने वाले लोग जीवन में कभी भी तरक्की नहीं कर पाते हैं. केवल यहीं नहीं, इन जगहों पर रहने वाले लोग जीवन में आगे चलकर गरीब भी हो जाते हैं.

जहां विद्वान लोग न रहें

चाणक्य नीति के अनुसार जिन भी जगहों पर विद्वान या फिर ज्ञानी लोग न रहते हों उन जगहों पर रहने वाले लोग मानसिक रूप से आगे नहीं बढ़ पाते हैं और हमेशा के लिए पीछे छूट जाते हैं. मानसिक रूप से पीछे छूट जाने की वजह से ये लोग कभी तरक्की नहीं करते हैं और हमेशा के लिए गरीब ही बने रह जाते हैं.

Also Read: Chanakya Niti: इन जगहों पर चुप रहने वाला कहलाता है बेवकूफ, आवाज उठाने में ही है भलाई

Also Read: Chanakya Niti: ऐसी लड़की से शादी करने से खुल जाता है भाग्य, परिवार में हमेशा रहती है खुशहाली

जहां व्यापारी न रहे

आचार्य चाणक्य के अनुसार इस तरह के जगहों में रहने वाले लोग कभी भी तरक्की नहीं कर पाते हैं जहां पर व्यापारी लोग न रहते हों. अगर समृद्धि चाहिए तो ऐसे में व्यापार का होना जरूरी है. जिन जगहों पर व्यापारी और व्यवसायी नहीं होता है वहां की आर्थिक स्थिति हमेशा ही खराब बनी हुई रहती है. इस तरह के लोग धन के मामले में कभी आगे नहीं बढ़ पाते हैं और काफी जल्दी गरीब भी हो जाते हैं.

जहां समझदार शासक न हो

चाणक्य नीति के अनुसार अगर आप तरक्की करना चाहते हैं तो ऐसे में उस क्षेत्र में एक समझदार और शक्तिशाली शासक होना बेहद ही जरूरी हो जाता है. जब ऐसा नहीं होता है तो इन जगहों पर अराजकता और अव्यवस्था का साया मंडराता रहता है. इस तरह के जगहों पर रहने वाले लोग कभी तरक्की नहीं कर पाते हैं.

जहां चिकित्सक न हों

आचार्य चाणक्य के अनुसार जिन जगहों पर चिकित्सक नहीं रहते हैं या फिर उपचार के लिए किसी भी तरह की कोई व्यवस्था नहीं रहती है, वहां के लोग कभी तरक्की नहीं कर पाते हैं. इन जगहों पर रहने वाले लोग हमेशा बीमारियों के खतरे से घिरे हुए रहते हैं. केवल यहीं नहीं, इन जगहों पर रहने वाले हेमशा गरीब भी रह जाते हैं.

Also Read: Chanakya Niti: इस तरह के लोगों को समाज में माना जाता है सबसे बुरा, साथ रहने वाले हो जाते हैं बर्बाद

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >