Chanakya Niti: कम बोलने वाले लोग क्यों होते हैं सबसे ज्यादा ताकतवर? चाणक्य का चौंकाने वाला रहस्य

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार कम बोलने वाला इंसान दिखने में शांत जरूर होता है, लेकिन उसके भीतर गहरी सोच और जबरदस्त कॉन्फिडेंस छिपा होता है. ऐसे लोग अपने शब्दों से नहीं, बल्कि अपने फैसलों और काम से असर डालते हैं. जानिए चाणक्य का वह रहस्य, जो कम बोलने वालों को समाज में सबसे ताकतवर बनाता है.

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुष के तौर पर जाना जाता है. वे सिर्फ एक महान शिक्षक ही नहीं थे बल्कि मानव स्वभाव की भी गहरी समझ रखते थे. कहा जाता है अगर किसी भी इंसान को एक सफल और समृद्ध जीवन में चाहत है तो उसे चाणक्य की बताई बातों पर जरूर ध्यान देना चाहिए. क्योंकि जब आप इनकी बताई बातों को नजरअंदाज करते हैं तो आपके जीवन में कई तरह की परेशानियों का आना शुरू हो जाता है. आचार्य चाणक्य की नीतियों में हमें कम बोलने वाले लोगों का और उनके स्वभाव का भी जिक्र मिलता है. चाणक्य कहते हैं कि हम अक्सर उन लोगों को देखते हैं देखते हैं जो बातें काफी कम करते हैं लेकिन उनकी मौजूदगी में एक अलग तरह की ताकत होती है. वे बिना ज्यादा बात किये हमारे दिल और दिमाग पर काफी गहरा असर डालने की काबिलियत रखते हैं. अपनी नीतियों में चाणक्य ने इसे ही सच्ची ताकत भी कहा है. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर क्यों कम बोलने वाले इंसान को समाज में सबसे ज्यादा ताकतवर माना जाता है? आखिर इसके पीछे क्या रहस्य छुपे हुए हैं.

शब्दों की ताकत

आचार्य चाणक्य के अनुसार हमारे मुंह से निकले शब्द सिर्फ बातें करने के लिए नहीं होते हैं. हमें एक-एक शब्द का चुनाव काफी सोच-समझकर करना चाहिए. जब कोई इंसान काफी ज्यादा बातें करता है तो वह अपनी वैल्यू कम कर देता है. इसके ठीक विपरीत जो इंसान कम बात करता है उसके कहे गए हर एक शब्द में दम और ताकत होती है. उसकी कही गयी बातों को लोग गंभीरता से लेते हैं और साथ ही उसकी इज्जत भी करते हैं.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: सबकुछ होने के बावजूद ये लोग जीवन में हमेशा रहते हैं दुखी! क्या आप भी इनमें से हैं एक?

गहराई से सोचने की कैपेसिटी

चाणक्य कहते हैं कि कम बातें करने वाले या फिर कम बोलने वाले लोग हमेशा दिमाग का इस्तेमाल करते हैं. वे बिना जल्दबाजी किये कोई भी फैसला लेने से पहले हालत को समझने की कोशिश करते हैं. चाणक्य के अनुसार सोच-समझकर लिए गए फैसले ही लंबे समय तक टिकने वाले और मजबूत होते हैं. यह एक मुख्य कारण है कि जो भी इंसान कम बात करता है समाज उसे ज्यादा बुद्धिमान और दूरदर्शी समझता है.

सीक्रेट और कॉन्फिडेंस

चाणक्य नीति के अनुसार जो लोग कम बोलते हैं उन्हें अपने अंदर की ताकत का अंदाजा होता है और वे इसे पहचानते भी हैं. कम बोलने वाले लोग कभी भी दूसरों को प्रभावित करने के लिए दिखावा नहीं करते हैं. चाणक्य के अनुसार उनके अंदर मौजूद यह कॉन्फिडेंस ही उनकी असली ताकत होती है. वे कहते हैं कि जब कोई भी इंसान कम बात करता है और सिर्फ अपने कामों से दूसरों को प्रभावित करता है तो लोग उसे ताकतवर और प्रभावशाली मानने लग जाते हैं.

दूसरों के मानसिकता की समझ

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो भी इंसान कम बोलता है या फिर कम बातें करता है वह हमेशा दूसरों की बातों और हालातों को ध्यान से सुनता है. उसकी यह आदत उसे दूसरों की कमजोरियों और जरूरतों को समझने के काबिल बनाती हैं. आचार्य चाणक्य का हमेशा से यह मानना रहा था कि सही जानकारी और समझ ही सफलता की असली चाबी है.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: आज लिए गए ये छोटे फैसले बदल देंगे आपकी पूरी जिंदगी, सफलता और सुख का राज छिपा है चाणक्य की इन नीतियों में

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >