आचार्य चाणक्य की रचना Chanakya Niti आज भी लाइफ प्रॉब्लम, सोसाइटी और एजुकेशन को लेकर लोगों को गाइड करती है. चाणक्य नीति में बच्चों की शिक्षा को महत्वपूर्ण बताया गया है. उनका मानना था कि जो पेरेंट्स अपने बच्चों को पढ़ाई लिखाई से दूर रखते हैं, वे अनजाने में उनके फ्यूचर के लिए प्रॉब्लम बन जाते हैं.
चाणक्य नीति श्लोक अर्थ सहित (Chanakya Niti with Meaning)
माता शत्रु: पिता वैरी येन बालो न पाठितः।
न शोभते सभामध्ये हंसमध्ये बको यथा॥
श्लोक का अर्थ: जिस माता और पिता ने अपने बच्चे को शिक्षा नहीं दी, वे उसके शत्रु के समान होते हैं. अशिक्षित व्यक्ति विद्वानों की सभा में उसी तरह शोभा नहीं पाता, जैसे हंसों के बीच बगुला.
Chanakya Niti: क्यों शिक्षा न देने वाले माता-पिता कहलाते हैं शत्रु?
Chanakya Niti के अनुसार बच्चों की पढ़ाई को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. शिक्षा ही इंसान को सम्मान, समझदारी और सफलता दिलाती है. इसलिए माता-पिता का सबसे बड़ा फर्ज है कि वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित और उज्ज्वल बन सके.
- बच्चों की शिक्षा उन्हें सही और गलत की पहचान कराती है.
- पढ़ाई से बच्चे सोचने-समझने लगते हैं और अपने फैसले खुद लेना सीखते हैं.
- शिक्षा के कारण बच्चा आत्मनिर्भर बनता है और जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता पाता है.
- एक पढ़ा-लिखा बच्चा न केवल अपने माता-पिता का नाम रोशन करता है, बल्कि समाज और देश की तरक्की में भी योगदान देता है.
आचार्य चाणक्य का मानना था कि शिक्षा धन से भी अधिक कीमती होती है. जिस व्यक्ति के पास शिक्षा नहीं होती, उसका जीवन व्यर्थ हो जाता है.
– चाणक्य नीति
बिना शिक्षा का व्यक्ति उस पशु के समान होता है, जिसके पास न सींग होते हैं और न पूंछ – अर्थात उसका कोई महत्व नहीं रह जाता.
– चाणक्य नीति
यह भी पढ़ें: जितनी जल्दी Chanakya Niti के ये 10 मनोवैज्ञानिक राज समझोगे, उतनी जल्दी सफल बनोगे
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: सफलता को आपकी ओर खींचती हैं ये 5 आदतें
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
