Chanakya Niti: आपके पैसों और इज्जत की धज्जियां उड़ा देती हैं ये गलतियां, दुख में बीतेगा जीवन

Chanakya Niti: आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अगर आप समय रहते नहीं सुधारा तो आपके इज्जत और पैसों की धज्जियां उड़ जाती है. चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता था. अपने जीवनकाल के दौरान इन्होंने कई तरह की नीतियों की रचना की जिन्हें बाद में हम सभी चाणक्य नीति के नाम से भी जानने लगे. अपनी नीतियों में चाणक्य ने कई तरह की बातों पर खुलकर चर्चा की है. अपनी इन नीतियों में आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसी गलतियों का जिक्र किया है जिन्हें अगर आप समय रहते नहीं सुधार लेते हैं तो आपके पैसों और आपकी इज्जत की धज्जियां उड़ जाती है. आचार्य चाणक्य के अनुसार जब आप नियमित तौर पर इन गलतियों को दोहराते रहते हैं तो आपके हाथों में कभी भी पैसा टिकता नहीं है. केवल यहीं नहीं, इन गलतियों की वजह से लोग आपकी इज्जत करना भी छोड़ देते हैं. चलिए इन गलतियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

पैसे उधार लेने की गलती

चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति को कभी भी बेवजह किसी से पैसे उधार में नहीं लेने चाहिए. अगर आप ऐसी गलती करते हैं तो आपके ऊपर कर्ज का बोझ बढ़ जाता है. इसके अलावा बेवजह पैसे उधार लेने की आदत की वजह से लोग आपसे दूरी भी बनाने लग जाते हैं.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन आदतों की वजह से दुनिया आपको समझती है बुद्धिमान, हर किसी से मिलता है सम्मान

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: शिक्षा भी इन लोगों को नहीं बना सकती बुद्धिमान, आखिर चाणक्य ने क्यों कही यह बात?

बड़े-बुजुर्गों का अनादर

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको जीवन में कभी भी बड़े-बुजुर्गों का अपमान नहीं करना चाहिए. अगर आपके घर पर बड़े-बुजुर्ग हैं तो आपको हमेशा ही उनका आदर और सम्मान करना चाहिए. अगर आप गलती से भी बड़े-बुजुर्गों का अपमान करते हैं तो भगवान भी आपसे रूठ जाते हैं. इसके अलावा आपके जीवन में कई तरह के मुसीबतों का आना भी शुरू हो जाता है.

घमंड लाता है विनाश

चाणक्य नीति के अनुसार एक इंसान के अंदर कभी भी पैसों को लेकर घमंड नहीं होना चाहिए. अगर आपके अंदर घमंड आ गया है तो यह ज्यादा देर तक टिकता नहीं है. अगर आपके अंदर पैसों का घमंड आ गया है तो यह ज्यादा देर टिकता नहीं है. इसके अलावा आपकी इस गलती की वजह से आप जीवन में हमेशा ही समस्याओं से घिरे हुए रहते हैं.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन लोगों से दूरी आपके जीवन में लेकर आती है सुख-समृद्धि, साथ रहने से बर्बाद होता है जीवन

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >