Chanakya Niti: बार-बार ठोकर खाने के बाद भी नहीं सुधरते ये लोग, समझाने की कोशिश करना बेकार

Chanakya Niti: आज हम आपको कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप लाख समझा लें लेकिन वे कभी सधरते नहीं हैं. चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से.

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता था. अपने जीवनकाल के दौरान इन्होंने कई तरह की नीतियों की रचना की जिन्हें बाद में हम सभी चाणक्य नीति के नाम से भी जानने लगे. अपनी नीतियों में चाणक्य ने कई तरह की बातों पर खुलकर चर्चा की है. अपनी इन्हीं नीतियों में आचार्य चाणक्य के कुछ ऐसे लोगों का भी जिक्र किया है जिन्हें आप लाख समझा लें लेकिन उनके दिमाग में बात घुसती नहीं है. आप चाहे कितनी भी कोशिश क्यों न कर लें इन लोगों को समझा पाना पूरी तरह से असंभव है. तो चलिए इन लोगों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

लालची इंसान को समझना बेकार

आचार्य चाणक्य के अनुसार एक लालची या फिर लोभी इंसान को कुछ भी समझाना बिलकुल ही बेकार है. इस तरह के जो लोग होते हैं उनका पूरा ध्यान सिर्फ अपने फायदे पर होता है. आप भले ही इन्हें ज्ञान या फिर शिक्षा देने की कितनी ही कोशिश क्यों न कर लें इनके दिमाग में वह बात घुसती नहीं है. जब आप इन लोगों को कोई ज्ञान की बात बताते हैं तो ये आपको ही अपना दुश्मन समझने लगते हैं.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: आपके पैसों और इज्जत की धज्जियां उड़ा देती हैं ये गलतियां, दुख में बीतेगा जीवन

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: शिक्षा भी इन लोगों को नहीं बना सकती बुद्धिमान, आखिर चाणक्य ने क्यों कही यह बात?

घमंडी लोगों को समझाना बेकार

आपको घमंडी लोगों को कभी भी बातों को सिखाने की या फिर समझाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. जो घमंडी लोग होते हैं वे सभी से ऊपर खुद समझते हैं. ये लोग कभी भी दूसरों को सही समझ नहीं सकते हैं.

अहंकारी लोगों को समझाने की कोशिश बेकार

चाणक्य नीति के अनुसार अहंकारी लोगों को कुछ भी समझाने की कोशिश करना बेकार है. जो अहंकारी लोग होते हैं वे दूसरों की बातों को या फिर सलाह को किसी काम का नहीं मानते हैं. अगर आप इन लोगों को सलाह देते हैं तो ये आपकी ही बेइज्जती कर देते हैं.

मुर्ख इंसान नहीं समझता बात

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको कभी भी मूर्ख लोगों को बातें समझाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. इन लोगों को कुछ भी समझाना मतलब समय और एनर्जी की बर्बादी.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन जगहों पर पैसे खर्च करने से मां लक्ष्मी हो जाती है प्रसन्न, देखते ही देखते आप भी हो जाते हैं अमीर

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >