कहीं आपके साथ बैठा व्यक्ति ही तो नहीं कर रहा आपका इस्तेमाल? इन 4 संकेतों से पहचानें एक स्वार्थी इंसान

Chanakya Niti: इस आर्टिकल में हम आपको चाणक्य नीति के नजरिए से रिश्तों की गहराई को समझाने की कोशिश कर रहे है. इसमें बताया गया है कि कैसे कुछ लोग अपने फायदे के लिए आपके करीब आते हैं और धीरे-धीरे आपका फायदा उठाने लगते हैं. यह आर्टिकल हमें लोगों के व्यवहार को पहचानकर समझदारी से रिश्ते निभाने की सीख देता है.

Chanakya Niti: चाणक्य की नीतियां आज के समय में भी हमें सही रास्ता दिखाने का काम कर रही हैं. यह सिर्फ हमें जीवन को नहीं बल्कि रिश्तों को भी गहराई से समझने में मदद कर रही हैं. अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य ने यह बताया था कि किसी भी इंसान को हमेशा ही अपने आसपास मौजूद लोगों के व्यवहार पर ध्यान देना चाहिए. उनके अनुसार जो आपके साथ हैं जरूरी नहीं है कि वह हर बार सच्चा और स्वार्थहीन ही हो. कई ऐसे लोग भी होते हैं, जो अपने फायदे के लिए दूसरों का इस्तेमाल करते हैं और इसका पता सामने वाले इंसान को लगने तक नहीं देते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको 5 ऐसे ही संकेतों के बारे में विस्तार से आपको बताने जा रहे हैं, जो इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि आपके सात वाला व्यक्ति सिर्फ आपका इस्तेमाल अपने फायदे के लिए कर रहा है.

सिर्फ जरूरत के समय याद करना

अगर कोई भी व्यक्ति आपको सिर्फ उस समय याद कर रहा है जब उसे आपकी जरूरत पड़ रही है, तो यह सबसे बड़ा और सबसे साफ संकेतों में से एक है. इस तरह के लोग अन्य दिनों में न तो आपकी खबर लेते हैं और न ही आपसे बात करने की कोशिश करते हैं. लेकिन जिस दिन उन्हें आपसे कोई काम होता है या फिर मदद की जरूरत होती है, वे तुरंत ही आपके पास आ जाते हैं. इस तरह का कोई भी रिश्ता इमोशंस पर नहीं, बल्कि जरूरतों पर टिका हुआ होता है.

यह भी पढ़ें: खुद को बेहतर इंसान बनाने के लिए रोज करें ये 5 काम, चाणक्य की ये सीख बदल देगी आपकी जिंदगी

आपके इमोशंस को वैल्यू न देना

जो भी लोग सिर्फ आपका इस्तेमाल करते हैं, वे कभी भी आपके इमोशंस, टाइम और मेंटल हेल्थ की परवाह नहीं करते हैं. अगर आप अपने जीवन में किसी परेशानी से जूझ रहे हों, स्ट्रेस या फिर किसी दुख में हों, तो भी ये लोग आपकी बातों को सीरियसली नहीं लेते हैं. लेकिन, जब इन्हें आपकी मदद की जरूरत होती है, तो आपसे अच्छा व्यवहार करने लगते हैं. इस तरह के लोगों में आपको दो तरह का व्यवहार देखने को मिलता है. एक तरफ ये लोग अपनी जरूरत के समय आपके काफी नजदीक होते हैं, लेकिन जब आपको जरूरत होती है, तो आपके इमोशंस को नजरअंदाज भी कर देते हैं.

हमेशा आपसे ही रखते हैं मदद की उम्मीद

जब आप इस तरग के किसी इस्तेमाल होने वाले रिश्ते में रहते हैं, तो कुछ ही समय में आपको यह दिखने लगता है कि सिर्फ आप ही सामने वाले की मदद कर रहे हैं. सामने वाला इंसान कभी भी आपकी मदद करने के लिए आगे नहीं आ रहा है. अगर आपको किसी रिश्ते में ऐसा होता हुआ दिखे, तो इससे बड़ा संकेत नहीं हो सकता है. इस तरह के रिश्ते समय के साथ एकतरफा होते चले जाते हैं. शुरूआती दिनों में यह आपको नॉर्मल लग सकता है, लेकिन बीतते समय के साथ इस तरह का कोई भी रिश्ता आपके लिए बोझ बनकर ही रह जाता है.

आपकी सफलता से जलना या सहयोग न करना

कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो आपकी सफलता की तारीफ तो आपके सामने करते हैं, लेकिन अंदर ही अंदर उन्हें बिलकुल भी खुशी नहीं होती है. जब वे आपका इस्तेमाल कर रहे तोते हैं, तो वे कभी भी आपकी तरक्की को खुले दिल से स्वीकार नहीं कर पाते हैं. ये लोग कई बार आपको नीचा दिखाने की भी कोशिश करते हैं. जो भी लोग सिर्फ आपका इस्तेमाल करते हैं वे अच्छे समय में आपके साथ खड़ा रहने का दिखावा तो कर लेते हैं, लेकिन आपकी तरक्की उन्हें अंदर ही अंदर असहज भी कर देती है.

यह भी पढ़ें: ये 4 गलत फैसले कर सकते हैं आपकी जिंदगी बर्बाद, जानें आचार्य चाणक्य की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh Poddar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >