Chanakya Niti: धरती पर ही इन लोगों को मिलता है स्वर्ग का सुख, जानें आचार्य चाणक्य का क्या है कहना

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में कुछ ऐसे लोगों का जिक्र किया गया है जिन्हें जीते-जी धरती पर ही स्वर्ग का सुख मिल जाता है. चलिए इन लोगों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी और विद्वान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. अपने जीवनकाल के दौरान उन्होंने कई तरह की नीतियों की रचना की थी. इन नीतियों को बाद में चाणक्य नीति के नाम से जाना जाने लगा. कहा जाता है अगर किसी भी व्यक्ति को एक सफल और समृद्ध जीवन की तलाश हैं तो ऐसे में उसे चाणक्य नीति में बताई गयी बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें जीते-जी धरती पर ही स्वर्ग का सुख मिल जाता है. तो चलिए चाणक्य नीति में बताये गए इन लोगों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

जिनके पास है आज्ञाकारी संतान

चाणक्य नीति के अनुसार उन लोगों को धरती पर ही स्वर्ग का सुख मिलता है जिनके पास एक आज्ञाकारी पुत्र है. अगर आप एक अच्छा जीवन जीना चाहते हैं तो यह और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है कि आपके बच्चे आज्ञाकारी हों. जब बच्चे आपकी बातों को मानते हैं तो ऐसे में आपकी ज्यादातर मुसीबतें खुद दूर हो जाती हैं.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: पैसे गिनते-गिनते थक जाएंगे आप, चाणक्य नीति में बताई गयी इन बातों का रखें ख्याल

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: एक झटके में छिन जाएगी परिवार की सभी खुशियां, अपनी पत्नी को भूलकर भी न बताएं ये बातें

सुंदर और सुशील पत्नी

आचार्य चाणक्य के अनुसार जिन पुरुषों की पत्नी सुंदर होती है और साथ ही अपने पति की बातों को मानती है वह व्यक्ति जीवन में हमेशा ही सुखी रहता है. अगर आपको एक अच्छी शादी-शुदा जिंदगी चाहिए तो पति और पत्नी के बीच तालमेल होना बेहद ही ज्यादा जरूरी हो जाता है.

जिनके पास हैं पैसे

बिना पैसों के आप एक सुखद और समृद्ध जीवन कभी भी नहीं जी सकते हैं. अगर आप धरती पर ही स्वर्ग का सुख पाना चाहते हैं तो आपके पास पैसे होना बेहद ही ज्यादा जरूरी हो जाता है. जब आपके पास पैसे होते हैं तो समाज में लोग आपका काफी ज्यादा आदर और सम्मान करते हैं.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: कष्ट और बर्बादी की राह पर ले जाती है ये 5 चीजें, समय रहते बना लें दूरी

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >