रिश्तों में की गयी ये 5 गलतियां खत्म कर देती हैं आपकी इज्जत, जान लें और हो जाएं सतर्क

Chanakya Niti: चाणक्य नीति हमें सिखाती है कि रिश्तों में इज्जत कैसे बनाई और बचाई जाती है. आचार्य चाणक्य के अनुसार कुछ छोटी लेकिन बार-बार की जाने वाली गलतियां इंसान की अहमियत और सम्मान को धीरे-धीरे खत्म कर देती हैं. इस आर्टिकल में जानिए ऐसी 5 बड़ी गलतियां, जिनसे दूरी बनाकर आप रिश्तों में प्यार, भरोसा और सम्मान लंबे समय तक बनाए रख सकते हैं.

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को उनके समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुषों में गिना जाता है. वे सिर्फ एक महान पॉलिटिशियन और शिक्षक ही नहीं थे, बल्कि उन्हें मानव स्वभाव की भी गहरी समझ थी. अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य ने जीवन, व्यवहार और रिश्तों से जुड़ी कई जरूरी बातें बताई हैं. उनके अनुसार किसी भी इंसान की इज्जत उसके शब्दों या पद से नहीं, बल्कि उसके बातों और व्यवहार से बनती और बिगड़ती है. कई बार हम अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनकी वजह से रिश्तों में हमारी अहमियत और सम्मान दोनों धीरे-धीरे खत्म होने लगते हैं. रिश्तों में इज्जत और सम्मान बनाए रखने के लिए आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें हर हाल में दोहराने से बचना चाहिए. जब आप इन गलतियों से दूर रहते हैं, तो न सिर्फ सामने वाले से आपको इज्जत मिलती है, बल्कि प्यार और भरोसा भी बना रहता है.

जरूरत से ज्यादा बोलना

चाणक्य नीति के अनुसार जो भी इंसान बिना सोचे-समझे ज्यादा बोलता है, लोग उसे कभी भी गंभीरता से नहीं लेते हैं. किसी भी रिश्ते में बार-बार बोलना, बात-बात पर अपनी राय देना या फिर दूसरों के बीच किसी भी तरह की कमजोरी को जाहिर करना आपकी इज्जत को मिट्टी में मिला देता है. एक समझदार व्यक्ति वही है जो जरूरत पड़ने पर ही अपना मुंह खोले और बाकी समय चुपचाप बातों को सुनता और समझता रहे.

इंसान की सबसे खतरनाक कमजोरी क्या है? समय रहते न समझे तो बर्बादी और पछतावा तय

बार-बार शिकायत करना

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि हर रिश्ते में छोटी-छोटी समस्याएं आती रहती है, लेकिन अगर आप हर समय सिर्फ इन्हें लेकर शिकायत ही करते रहेंगे तो लोग आपसे दूरी बनाना शुरू कर देंगे. आचार्य चाणक्य के अनुसार जो भी व्यक्ति हर बात में निगेटिविटी फैलाता है उसकी बातों की कोई भी कद्र नहीं करता है. अगर रिश्ते में कोई समस्या है तो उसका समाधान खोजें, न कि शिकायत करते रहें.

स्वार्थी की तरह व्यवहार करना

आचार्य चाणक्य का यह मानना था कि अगर किसी भी रिश्ते में सिर्फ स्वार्थ हो तो वह ज्यादा देर तक टिकता नहीं है. अगर आप हर समय सिर्फ अपने फायदे के बारे में ही सोचते रहते हैं और सामने वाले के इमोशंस को भी अनदेखा करते हैं, तो समय के साथ आपकी इज्जत पूरी खत्म हो जाती है. किसी भी रिश्ते में बैलेंस जरूरी है ताकि वह लंबे समय तक टिका रह सके.

यह भी पढ़ें: मीठी बातों में छुपा होता है बड़ा धोखा, सामने से अच्छे बनने वाले लोग क्यों होते हैं सबसे ज्यादा खतरनाक?

वादे करके नहीं निभाना

चाणक्य नीति के अनुसार किसी भी रिश्ते की नींव भरोसे पर तिकी होती है. चाणक्य कहते हैं कि अगर कोई भी व्यक्ति बार-बार वादे करके उन्हें पूरा नहीं करता तो समय के साथ सभी उसपर भरोसा करना भी छोड़ देते हैं. इसके अलावा वह अपना सम्मान भी खो देता है. अगर आप अपनी इज्जत को बरकरार रखना चाहते हैं तो केवल वही वादे करें जिन्हें आप पूरा कर सकते हैं.

अपमान को बार-बार नजरअंदाज करना

आचार्य चाणक्य के अनुसार जो इंसान खुद की इज्जत नहीं करता, समाज भी कभी उसकी इज्जत नहीं करता. अगर कोई भी इंसान बार-बार आपकी बेइज्जती कर रहा है और आप इसे चुपचाप सह रहे हैं तो एक समय के बाद सभी आपको कमजोर समझने लग जाते हैं. किसी भी रिश्ते में सम्मान काफी ज्यादा जरूरी होता है. अगर कहीं जरूरत हो तो आपको अपनी बातों को वहां रखना चाहिए लेकिन शांत और बिलकुल साफ शब्दों में.

यह भी पढ़ें: मुफ्त की चीजें क्यों बना देती हैं इंसान को कमजोर? चाणक्य की चेतावनी जानकर चौंक जाएंगे आप

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >