Chanakya Niti: किसी में आपकी बेइज्जती करने की नहीं होगी ताकत, गांठ बांध लें चाणक्य की ये बातें

Chanakya Niti: अगर आप चाहते हैं कि सभी आपका आदर-सम्मान करें तो ऐसे में आपको आचार्य चाणक्य की बताई गयी कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए. जब आप इन बातों का ख्याल रखते हैं तो सभी आपको आदर भरी निगाहों से देखना शुरू कर देते हैं.

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य, जिन्हें कौटिल्य या विष्णुगुप्त के नाम से भी जाना जाता है. भारत के प्राचीनतम और सबसे प्रभावशाली विद्वानों में से एक थे. वे न केवल एक महान अर्थशास्त्री, शिक्षक और कूटनीतिज्ञ थे, बल्कि उन्होंने ‘चाणक्य नीति’ नामक ग्रंथ के माध्यम से जीवन के हर पहलू को सरल, सटीक और प्रभावशाली तरीके से समझाया है. अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसी बातों का भी जिक्र किया है जिनका अगर आप ख्याल रखते हैं तो जीवन में किसी भी इंसान में आपकी बेइज्जती करने की ताकत नहीं होती है और ना ही हिम्मत. जब आप इन बातों का ख्याल रखते हैं तो आप चाहे कहीं भी क्यों न चले जाएं आपको इज्जत जरूर मिलती है. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

खुद भी करें दूसरों का सम्मान

अगर आप चाहते हैं कि सभी आपकी इज्जत करें और आपको एक सम्मान भरी नजरों से देखे तो आपको खुद को दूसरों से इज्जत से पेश आना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपको इज्जत तो मिलती ही है बल्कि समय के साथ यह और भी ज्यादा बढ़ती चली जाती है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: सामने वाला आपकी बार-बार कर रहा है बेइज्जती? इस तरह हमेशा के लिए बंद कर दें उसका मुंह

ये भी पढ़ें: ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: शिक्षा भी इन लोगों को नहीं बना सकती बुद्धिमान, आखिर चाणक्य ने क्यों कही यह बात?

विनम्रता से आएं पेश

अगर आप चाहते हैं की सभी आपकी इज्जत करें तो इसके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप सभी के साथ विनम्रता से पेश आएं. जब आप विनम्र रहते हैं तो इससे आपका पॉजिटिव साइड लोगों को दिखाई देता है. जब आप ऐसा करते हैं तो आप विवादों से खुद को दूर रखते हैं और दूसरों से आपकी दुश्मनी भी नहीं होती है. जो लोग विनम्र होते हैं सभी उनकी तारीफ करते हैं.

बिन बुलाए न जाएं किसी के घर

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको कभी भी उस घर नहीं जाना चाहिए जहां आपको बुलाया न गया हो या फिर आमंत्रित न किया गया हो. अगर आप बिना बुलाये किसी के घर जाते हैं तो आपकी इज्जत धीरे-धीरे घटती चली जाती है. यह एक मुख्य कारण है कि जबतक आपको सामने से न बुलाया जाए तो न आपको किसी के घर जाना चाहिए और न ही वहां ठहरना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन चीजों की वजह से दुनिया के सामने झुक जाता है आपका सिर, हर कदम पर होती है बेइज्जती

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >