कहीं आपकी ये 5 आदतें तो नहीं बना रहीं आपको मानसिक रूप से कमजोर? समय रहते संभल जाएं

Chanakya Niti: चाणक्य की गहरी सीखों से जानिए वो छोटी-छोटी आदतें जो अनजाने में आपकी ताकत को कम कर सकती हैं. इस आर्टिकल में ऐसी आदतों के बारे में बताया गया है जो आपकी पर्सनालिटी, सोच और फैसला लेने की कैपिसिटी को अफेक्ट करते हैं. अगर आप समय रहते इन आदतों को सुधारते नहीं है, तो जीवन में सिर्फ एक कमजोर इंसान बनकर ही आप रह जाएंगे.

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. उनकी कही गयी बातें आज के समय में भी मानवजाति को एक सही रास्ता दिखने का काम कर रही हैं. जब हम उनकी कही गयी बातों का पालन करते हैं तो हमें जीवन में सही फैसले लेने, अपने कॉन्फिडेंस को बढ़ाने और गलत आदतों से बचे रहने में काफी मदद मिलती है. आचार्य चाणक्य के अनुसार कई बार अनजाने में हम ऐसी आदतों को भी अपना लेते हैं, जो धीरे-धीरे हमें मानसिक, सामाजिक और पर्सनली कमजोर बना देती हैं. अगर हम समय रहते इन आदतों को सुधार नहीं लेते हैं, तो कुछ ही समय में हम एक कमजोर इंसान बन जाते हैं, जिसके लिए जीवन में कुछ भी हासिल करना काफी ज्यादा कठिन हो जाता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.

जरूरत से ज्यादा बोलना और कम सुनना

चाणक्य नीति के अनुसार एक बुद्धिमान व्यक्ति वही है जिसमें बोलने से ज्यादा सुनने की आदत हो. अगर आप हर समय खुद की बोलते रहेंगे और दूसरों की बातों को वैल्यू नहीं देंगे, तो हमें जीवन में सीखने का मौका कभी नहीं मिलेगा. हमारी यह आदत हमें एक घमंडी और कमजोर सोच वाला इंसान बना देती है. इसलिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप पहले बातों को अच्छे से सुनें, समझें और उसके बाद ही सोच-समझकर कुछ बोलें.

यह भी पढ़ें: घर में प्यार और सुख-शांति के लिए अपनाएं ये 5 आदतें, चाणक्य की सीख जो आपकी जिंदगी बदल देगी

समय का गलत इस्तेमाल करना

अगर आप समय का सही इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो यह भी आपकी एक बड़ी कमजोरी साबित हो सकती है. जो भी व्यक्ति अपने समय की कद्र नहीं करता है, वह जीवन में कभी भी आगे नहीं बढ़ सकता है. आचार्य चाणक्य के अनुसार आपके पास जो समय है वही आपकी सबसे बड़ी दौलत है. अगर आप अपने कीमती समय को बेकार की चीजों में खर्च करेंगे, तो देखते ही देखते आप अपने लक्ष्यों से दूर हो जाएंगे.

गलत संगति में रहना

हम जिस तरह के लोगों के साथ रहते हैं, वैसी ही हमारी पर्सनालिटी भी बनती चली जाती है. अगर आप ऐसे लोगों के साथ रहना शुरू करते हैं, जो आपको मोटिवेट करने की जगह पर नीचे गिराने का काम करते हैं, तो आपकी सोच और आदतें भी निगेटिव हो सकती हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको हमेशा अच्छे, ज्ञानी और पॉजिटिव लोगों की संगति में रहना चाहिए ताकि आपका सही से डेवलपमेंट हो सके.

यह भी पढ़ें: ये छोटी-छोटी आदतें आपको बना सकती हैं अंदर से मजबूत, चाणक्य के ये टिप्स बदल देंगे आपकी जिंदगी

आलस करने की आदत

आचार्य चाणक्य के अनुसार आलस किसी भी व्यक्ति का सबसे बड़ा दुश्मन हो सकता है. जो भी आलसी व्यक्ति होता है, वह न तो अपने कामों को समय पर करता है और न ही अपने लक्ष्यों को हासिल कर पाता है. यह आदत धीरे-धीरे आपकी एनर्जी और कॉन्फिडेंस को खत्म कर देती है. अगर आप जीवन में सफलता पाना चाहते हैं, तो आपको आलस को छोड़कर हमेशा मेहनत और डिसिप्लिन का रास्ता अपनाना शुरू कर देना चाहिए.

दूसरों पर हद से ज्यादा निर्भर रहना

चाणक्य नीति के अनुसार अपने फैसले खुद न लेना और हर एक चीज के लिए दूसरों पर निर्भर रहना भी आपको एक कमजोर इंसान बना देता है. चाणक्य के अनुसार किसी भी व्यक्ति को हमेशा आत्मनिर्भर होना चाहिए. जब अपने अपने फैसले खुद सोचकर लेते हैं, तो हमारा कॉन्फिडेंस बढ़ता है और हम एक मजबूत इंसान बनते हैं. वहीं, जब हम दूसरों पर निर्भर रहना शुरू करते हैं, तो कुछ ही समय में हम असहाय इंसान बन जाते हैं.

यह भी पढ़ें: जिंदगी में आगे बढ़ना है तो इन 4 जगहों पर छोड़ दें शर्म करना, छोटी सी झिझक बना सकती है जिंदगी को कठिन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >