Chanakya Niti: महान अर्थशास्त्री, रणनीतिकार और मार्गदर्शक आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में जीवन को सुखी, सफल और सुरक्षित बनाने के कई गुप्त सूत्र बताए हैं. सदियां बीत जाने के बाद भी उनकी बातें आज के समय में उतनी ही सच और सटीक साबित होती हैं. चाणक्य का मानना था कि इंसान की जुबान ही उसकी सबसे बड़ी ताकत भी है और सबसे बड़ी कमजोरी भी.
कई बार हम अपनी कुछ निजी बातें जोश में आकर या दूसरों को अपना समझकर बता देते हैं, जो बाद में हमारे लिए मुसीबत बन जाती हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार, ऐसी 4 बातें हैं जिन्हें जीवन में कभी भी किसी दूसरे इंसान के साथ शेयर नहीं करना चाहिए, चाहे वह आपका कितना ही करीबी दोस्त क्यों न हो. आइए जानते हैं इन 4 गुप्त बातों के बारे में.
1. अपने पैसे के नुकसान की बात
आज के दौर में पैसा इंसान का सबसे बड़ा संबल है. चाणक्य (Chanakya Niti) के अनुसार, अगर आपको बिजनेस में कोई बड़ा घाटा हुआ है, नौकरी चली गई है या किसी भी वजह से धन का नुकसान हुआ है, तो इस बात को गुप्त रखें.
जब समाज में लोगों को पता चलता है कि आपके पास पैसे की कमी है, तो वे आपकी मदद करने के बजाय आपसे दूरी बनाने लगते हैं. गरीब या आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति को लोग सम्मान देना बंद कर देते हैं. इसलिए अपनी तंगहाली का ढिंढोरा कभी न पीटें, बल्कि चुपचाप अपनी स्थिति को सुधारने के प्रयास में लग जाएं.
2. अपने घर-परिवार के झगड़े और कमियां
हर घर में थोड़े-बहुत मतभेद या लड़ाई-झगड़े होते हैं, जो कि बेहद सामान्य हैं. लेकिन चाणक्य कहते हैं कि अपने घर की बातें या अपनी पत्नी/पति के चरित्र और कमियों के बारे में कभी भी किसी तीसरे व्यक्ति के सामने चर्चा नहीं (Chanakya Niti) करनी चाहिए.
जो लोग आज आपकी बातें बहुत हमदर्दी के साथ सुन रहे हैं, वही पीठ पीछे आपका मजाक उड़ाएंगे. बाहरी लोग आपके घर के कलह का फायदा उठाकर आपके परिवार में और ज्यादा फूट डालने की कोशिश कर सकते हैं.
3. जीवन में मिला कोई बड़ा धोखा या अपमान
अगर कभी किसी ने आपको धोखा दिया है, आपके साथ चालाकी की है या किसी महफिल में आपका अपमान हुआ है, तो उस दर्द और गुस्से को अपने अंदर ही दबाकर रखें. इसे दूसरों के सामने बयां न करें.
जब आप दूसरों को बताते हैं कि आपके साथ फलां व्यक्ति ने धोखा किया या आपको नीचा दिखाया, तो लोग आपको कमजोर और नासमझ समझने लगते हैं. समाज में आपकी प्रतिष्ठा कम होती है और लोग यह सोचने लगते हैं कि आपके साथ आसानी से चालाकी की जा सकती है. अपने अपमान का जवाब चुपचाप अपनी सफलता से दें.
4. अपने मन का दुख और कमजोरी
आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) का मानना है कि हर इंसान के जीवन में कोई न कोई दुख या तकलीफ जरूर होती है. लेकिन अपने दुखों का रोना हर किसी के सामने नहीं रोना चाहिए.
इस दुनिया में सच्चे शुभचिंतक बहुत कम होते हैं. जब आप अपनी कमजोरी या दुख किसी को बताते हैं, तो लोग सामने तो सांत्वना देते हैं, लेकिन पीठ पीछे आपकी लाचारी का लुत्फ उठाते हैं. आपकी कमजोरी का इस्तेमाल लोग वक्त आने पर आपको ब्लैकमेल करने या आपको नीचे गिराने के लिए कर सकते हैं.
Chanakya Niti: चाणक्य नीति का आज के दौर में महत्व
आज के सोशल मीडिया के दौर में लोग अपनी जिंदगी की छोटी से छोटी बात भी इंटरनेट पर या दोस्तों के साथ शेयर कर देते हैं. ऐसे समय में चाणक्य के ये विचार और भी ज्यादा जरूरी हो जाते हैं. हर व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा करना आपकी सबसे बड़ी भूल हो सकती है.
यह भी पढ़ें: आखिर अमीर लोग ऐसा क्या करते हैं जो बाकी लोग नहीं कर पाते? नाम और पैसा कमाना है तो जरूर जान लें
