सिर्फ कुछ मिनटों में तैयार करें स्वाद से भरपूर चना मूंगफली सलाद

Chana Moongfali Salad: मिनटों में तैयार हो जाने वाली रेसिपी मिल जाए तो ज्यादा मेहनत करने की टेंशन खत्म हो जाती है. ऐसे में आज हम आपके लिए लाए है चना मूंगफली सलाद की रेसिपी जिसे आप आसानी से तैयार कर सकते हैं.

Chana Moongfali Salad: अगर आप दिनभर की थकान से परेशान होकर कुछ जल्दी बन जाने वाली रेसिपी की तलाश में है, तो इस आर्टिकल से मिनटों में चना मूंगफली सलाद तैयार कर सकते हैं. इसका चटपटा स्वाद खाने में बहुत ही लाजवाब होता है और हल्के नाश्ते के लिए बहुत सही है. इस रेसिपी को आप अपने बच्चों से लेकर बड़ों को सर्व कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल के माध्यम से घर पर मिनटों में चना मूंगफली सलाद बनाने की रेसिपी. 

चने और मूंगफली का सलाद बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • काले चने – 1 कप (रात भर भिगोए हुए)
  • मूंगफली – आधा कप 
  • टमाटर – बारीक कटा हुआ
  • खीरा – 1 बारीक कटा हुआ
  • प्याज – 1 छोटा, बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च – 1 
  • हरा धनिया – 2 चम्मच बारीक कटा हुआ
  • नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच
  • चाट मसाला – 1 छोटा चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • काला नमक – आधा छोटा चम्मच

यह भी पढ़ें: Moong Palak Appe: ब्रेकफास्ट के लिए आसानी से तैयार करें मूंग पालक अप्पे, नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

चने और मूंगफली का सलाद बनाने की विधि क्या है?

  • सलाद बनाने के लिए आप भिगोए हुए काले चने को एक कुकर में डालें. इसमें 3-4 कप पानी डालकर 4-5 सीटी लगाएं जब तक चने नरम न हो जाए. 
  • चने उबालने के बाद इसका पानी छान लें और चने ठंडे होने के लिए अलग रख दें.
  • अब आप मूंगफली को हल्का सा भून लें या उबाल लें. इसे बिना तेल का इस्तेमाल करके भूनें. 
  • सलाद तैयार करने के लिए आप एक बड़े बर्तन में उबले हुए काले चने, मूंगफली, टमाटर, खीरा, प्याज और हरी मिर्च डालें. 
  • इसके ऊपर से हरा धनिया, नींबू का रस, चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर, नमक और काला नमक डालें. सबको हल्के हाथों से अच्छी तरह मिक्स करें. 
  • अब तैयार है आपका काले चने और मूंगफली का सलाद. इसे आप कटोरी में निकालकर परोसें. 

यह भी पढ़ें: Mushroom Pyaz ke Pakode: शाम की भूख मिटाने के लिए ट्राई करें मशरूम प्याज के पकौड़े, जानें बनाने का तरीका 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >