Cabbage Pakoda Recipe: हर मौसम में छा जाने वाला स्नैक, कम मेहनत में ज्यादा स्वाद

Cabbage Pakoda Recipe: शाम की चाय और हल्की बारिश के साथ अगर कुछ क्रिस्पी स्नैक मिल जाए तो दिन बन जाता है. इस सुंदर मौसम को एन्जॉय करने के लिए आप पत्ता गोभी से बने पकौड़े को ट्राई जरूर करें.

Cabbage Pakoda Recipe: बारिश की हल्की फुहार के साथ मन करता है पकोड़े खाने का. ये क्रिस्पी, स्पाइसी और गर्म पकौड़े बारिश के सुहाने मौसम का मजा दोगुना कर देते हैं. आप भी इस मौसम का मजा लेना चाहते हैं तो आप पत्ता गोभी के पकौड़े जरूर ट्राई करें. इसका सेवन आप चटनी के साथ करें. इस रेसिपी को आप बिना ज्यादा मेहनत के आसानी से आप तैयार कर सकते हैं. शाम की चाय के साथ ये बेहतरीन ऑप्शन है. इसको आप मेहमानों को भी चाय के साथ सर्व कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं पत्ता गोभी के पकौड़े बनाने की विधि के बारे में. 

पत्ता गोभी के पकौड़े बनाने के लिए सामग्री 

  • पत्ता गोभी- 2 कप 
  • प्याज- एक 
  • बेसन- 1 कप 
  • हल्दी- आधा छोटा चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • धनिया पत्ता बारीक कटा हुआ – 3 बड़े चम्मच 
  • नमक- स्वादानुसार 
  • तेल
  • अदरक लहसुन का पेस्ट- एक बड़ा चम्मच 
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच 
  • हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई 

यह भी पढ़ें- Pyazi Recipe: बारिश और चाय के साथ क्रिस्पी स्नैक, ट्राई करें प्याजी की रेसिपी

पत्ता गोभी पकौड़े बनाने की विधि

  • पत्ता गोभी को अच्छे तरीके से धो लें और इसको बारीक काट लें. अब इसमें आप बारीक कटा हुआ प्याज को भी डाल दें 
  • अब इसमें आप बारीक कटी हुई हरी मिर्च को भी डाल दें. 
  • इसमें आप बेसन को मिक्स कर दें और नमक, हल्दी और मसाले को भी डाल दें. बारीक कटा धनिया, अदरक लहसुन का पेस्ट और पानी मिक्स कर के पकोड़े का बैटर तैयार करें. 
  • अब आप एक कढ़ाई में तेल को गर्म करें और इसमें आप बैटर से पकौड़े जितने टुकड़े निकालकर तलें. 
  • पकौड़े को आपको दोनों साइड से क्रिस्पी होने तक पकाना है. जब ये गोल्डन रंग के और करारे हो जाएं तब आप इसे निकाल लें. इसको आप चटनी और गरमागरम चाय के साथ सर्व करें.

यह भी पढ़ें- Cheese Cutlet: अंदर से चीजी बाहर से क्रिस्पी चीज कटलेट, बाहर जैसा स्वाद अब घर पर

यह भी पढ़ें- Chana Chaat: चना चाट का ऐसा स्वाद जो जुबान पर ठहर जाए, हेल्दी और टेस्टी का कॉम्बिनेशन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >