Bread Vada: ब्रेड से बनाएं मजेदार वड़ा, रेसिपी जो सभी का दिल जीत ले

Bread Vada: ब्रेड से कुछ स्पेशल बनाने की सोच रहे हैं तो आप ब्रेड वड़ा बना सकते हैं. ब्रेड वड़ा स्वादिष्ट स्नैक है और इसका सेवन आप शाम के टाइम में चटनी के साथ कर सकते हैं. इसे बनने में अधिक समय भी नहीं लगता है और ये आसानी से तैयार हो जाता है.

Bread Vada: ब्रेड का यूज अक्सर सुबह के नाश्ते में होता है. हर रोज सिंपल ब्रेड टोस्ट से लोग बोर भी हो जाते हैं और कई बार ब्रेड के पैकेट में ब्रेड बच जाते हैं. ऐसे में आप ब्रेड की एक यूनिक रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. हम बात कर रहे हैं ब्रेड वड़ा की. ब्रेड वड़ा स्वादिष्ट स्नैक है और इसका सेवन आप शाम के टाइम में चटनी के साथ कर सकते हैं. अगर घर पर कोई गेस्ट आ जाए तो आप उन्हें ये सर्व कर सकते हैं. इस रेसिपी आसानी से और जल्दी बना सकते हैं. 

ब्रेड वड़ा बनाने के लिए सामग्री

  • ब्रेड- 6 
  • अदरक- एक बड़ा चम्मच 
  • प्याज- बारीक कटा हुआ 
  • करी पत्ते- 10-112
  • हरी मिर्च- 1 बारीक कटा हुआ 
  • काली मिर्च का पाउडर- एक चम्मच 
  • नमक- स्वादानुसार 
  • चावल का आटा- 2 चम्मच 
  • सूजी- 3 बड़े चम्मच 
  • जीरा- आधा चम्मच 
  • दही- आधा कप 
  • तेल 

यह भी पढ़ें- Bread Besan Toast: सिंपल ब्रेड को दें टेस्टी ट्विस्ट, बनाएं क्रिस्पी बेसन टोस्ट

ब्रेड वड़ा बनाने की विधि ( Bread Vada Recipe)

  • ब्���ेड वड़ा बनाने के लिए आप ब्रेड के स्लाइस को लें और इसे आप छोटे टुकड़ों में तोड़ कर दरदरा पीस लें बिना पानी का. अब इस ब्रेड को आप एक बाउल में डाल दें.
  • इसमें आप जीरा, चावल का आटा और रवा यानी सूजी को मिक्स कर दें. 
  • अब इसमें जीरा, नमक, हल्दी और काली मिर्च के पाउडर को मिक्स करें. इसमें एक बड़ा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक और बारीक कटा हुआ प्याज, नमक और करी पत्ते को डाल दें. इसे अच्छे से मिक्स करें वड़ा के बैटर जैसा. अगर जरूरत पड़े तो पानी डाल सकते हैं.
  • अब हाथ में तेल या पानी लगाकर वड़ा का शेप तैयार करें और तेल में इसे फ्राई कर लें. वड़ा जब एक साइड से पक जाए तो दूसरे साइड इसे पलट दें. इस तरह से आप बचे हुए बैटर से वड़ा तैयार कर लें. 
  • ब्रेड वड़ा को आप चाय के साथ स्नैक के तौर पर या फिर किसी चटनी के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Homemade Sev Namkeen: बेसन से बनाएं परफेक्ट और हलवाई जैसी सेव नमकीन, रेसिपी भी है आसान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >