Birthday Gift Ideas For Nani: नानी के जन्मदिन पर दें प्यार भरा तोहफा, ये गिफ्ट आइडियाज आएंगे काम

Birthday Gift Ideas For Nani: अगर आपकी भी नानी का जन्मदिन आने वाला हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है. आज हम आपको नानी के जन्मदिन पर गिफ्ट करने के लिए बेस्ट गिफ्ट्स के बारे में बताएंगे जो नानी के पसंद भी आएंगी और वो उसका इस्तेमाल भी कर सकती हैं.

Birthday Gift Ideas For Nani: बचपन या अभी के समय में भी हम स्कूल या कॉलेज से छुट्टी मिलने के बाद सीधे नानी के घर जाने का प्लान बनाने लगते हैं. नानी के साथ का रिश्ता ममता, स्नेह और निस्वार्थ प्रेम से जुड़ा होता हैं. उनकी गोद में बिताया गया हर पल हमारे लिए बहुत यादगार होता है. ऐसे में अगर आपकी नानी का जन्मदिन आ रहा हैं और आप उनको कुछ स्पेशल तोहफा देना चाहते हैं, तो आज हम आपको गिफ्ट देने के लिए बेस्ट आइडियाज के बारे में बताएंगे. 

शौक से जुड़े गिफ्ट 

नानी को गार्डनिंग का शौक है तो पौधे या गार्डनिंग से जुड़े समान देना सबसे बेस्ट रहेगा. इसके अलावा, नानी को सिलाई या कढ़ाई पसंद होने पर धागे, सुई या कढ़ाई किट गिफ्ट में दे सकते हैं. मन की शांति के लिए भजन, धार्मिक किताबें भी अपने ऑप्शन में रख सकते हैं. 

किचन से जुड़े समान 

नानी के लिए किचन से जुड़े इस्तेमाल होने वाले सामान एक अच्छा गिफ्ट हो सकता है जैसे मसालों के डिब्बे, चाय-कॉफी सेट, सुंदर बर्तन, सब्जी काटने के समान या गैस पर रखने वाले कुकर. 

पसंद की ड्रेस 

अगर आपकी नानी सूट पहनती हैं तो आप उन्हें उनके पसंदीदा रंग का सूट गिफ्ट कर सकते हैं. इसके अलावा, अगर आपकी नानी को साड़ी पहनना अच्छा लगता हैं, तो जन्मदिन के खास मौके पर आप उनके लिए सूती साड़ी ले सकते हैं. ये गिफ्ट उन्हें बहुत पसंद आएगा और इसे वो हमेशा पहनना भी पसंद करेंगी. 

यह भी पढ़ें– Wedding Gift Ideas For Bride: दुल्हन को दें ऐसा खास तोहफा जो चेहरे पर लाए मुस्कान, जानिए बेहतरीन गिफ्ट आइडियाज

शरीर को आराम देने वाले गिफ्ट 

नानी के लिए शरीर को आराम देने वाले गिफ्ट बहुत काम में आते हैं जैसे मसाजर, गरम पानी की बोतल, नरम तकिया, आरामदायक चप्पल या हल्का कंबल. इस तरह की गिफ्ट शरीर की थकान दूर करते हैं और नानी को देने के बाद काम में भी आते हैं. 

यह भी पढ़ें– Birthday Gift Ideas For Parents: अपने माता-पिता को बर्थडे पर दें ऐसा तोहफा जो वो कभी न भूलें, देखें बेस्ट आइडियाज 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >