मिट्टी नहीं, सिर्फ पानी में उगाएं ये 5 खूबसूरत फूलदार पौधे, घर बन जाएगा खूबसूरत मिनी गार्डन

घर को सुंदर और ताजगी भरा बनाने के लिए इन घर के अंदर पानी में उगने वाले 5 बेस्ट फूलदार पौधे को आप आसानी से बिना मिट्टी के उगा सकते हैं. एंथूरियम, पीस लिली, हायसिंथ, ट्यूलिप और पेपरव्हाइट जैसे पौधे में भी अच्छी तरह बढ़ते हैं और घर की सजावट को खास बनाते हैं. जानिए इन पौधों को उगाने का सही समय और आसान केयर टिप्स.

Best Indoor Flowering Plants Grow in Water: अगर आप घर को खूबसूरत फूलों से सजाना चाहते हैं लेकिन मिट्टी, गमलों और ज्यादा देखभाल के झंझट से बचना चाहते हैं, तो पानी में उगने वाले इनडोर पौधे आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं. कई ऐसे फूलदार पौधे हैं जो सिर्फ पानी में भी आसानी से उग जाते हैं और घर की सुंदरता कई गुना बढ़ा देते है. इन पौधों को कम जगह, कम मेहनत और कम देखभाल की जरूरत होती है. आइए जानते हैं ऐसे 5 खूबसूरत इनडोर फूलदार पौधों के बारे में जिन्हें आप आसानी से पानी में उगा सकते हैं.

घर के अंदर पानी में उगने वाले 5 बेस्ट फूलदार पौधे, कम देखभाल में देंगे खूबसूरत फूल (Best Indoor Flowering Plants Grow in Water)

1. एंथूरियम (Anthurium) – फ्लेमिंगो फ्लावर

एंथूरियम (anthurium)

एंथूरियम को फ्लेमिंगो फ्लावर भी कहा जाता है. इसके चमकदार लाल, गुलाबी या सफेद रंग के दिल के आकार वाले फूल घर की सजावट को बेहद आकर्षक बना देते हैं. फरवरी से जून के बीच इसे लगाना सबसे अच्छा माना जाता है.

केयर टिप्स:

  • साफ कांच के जार में पानी भरकर जड़ें डुबोकर रखें.
  • हर 7-10 दिन में पानी बदलें.
  • इसे तेज धूप की बजाय हल्की रोशनी में रखें.

2. पीस लिली (Peace Lily) – स्पैथिफिलम

पीस लिली (peace lily)

पीस लिली के सफेद फूल बहुत ही सुंदर और शांति का प्रतीक माने जाते हैं. यह घर की हवा को भी शुद्ध करने में मदद करता है. इसे सालभर उगाया जा सकता है, लेकिन वसंत और गर्मियों में तेजी से बढ़ता है.

देखभाल के लिए जरूरी टिप्स:

  • जड़ों को साफ पानी में रखें.
  • सप्ताह में एक बार पानी बदलें.
  • सीधे तेज धूप से बचाकर रखें.

3. हायसिंथ (Hyacinth)

हायसिंथ (hyacinth)

हायसिंथ अपने सुगंधित और गुच्छेदार फूलों के लिए बहुत पसंद किया जाता है. इसके फूल नीले, गुलाबी, बैंगनी और सफेद रंग में मिलते हैं. अक्टूबर से दिसंबर के बीच इसके बल्ब लगाना बेहतर होता है. आप इसे नर्सरी से भी ला सकते है.

देखभाल टिप्स:

  • बल्ब को पानी में इस तरह रखें कि वह पूरी तरह डूबे नहीं.
  • ठंडी और रोशनी वाली जगह पर रखें.
  • पानी साफ रखें.

4. ट्यूलिप (Tulip) – ट्यूलिप फूल

ट्यूलिप (tulip)

ट्यूलिप अपने कप के आकार के आकर्षक फूलों के लिए सिर्फ इंडिया नहीं दुनिया भर में लोकप्रिय है. यह घर की सजावट में बेहद ही खूबसूरत लगता है. अक्टूबर से नवंबर में बल्ब लगाना सबसे सही समय है.

देखभाल टिप्स:

  • बल्ब को पानी के ऊपर हल्का रखें.
  • ठंडी जगह पर रखें.
  • हर कुछ दिनों में पानी बदलें.

5. पेपरव्हाइट (Paperwhite) – नार्सिसस

पेपरव्हाइट (paperwhite)

पेपरव्हाइट, नार्सिसस परिवार का पौधा है. इसके छोटे-छोटे सफेद फूल बहुत सुगंधित होते हैं और घर में ताजगी भर देते हैं. अक्टूबर से जनवरी के बीच इसे उगाना सबसे अच्छा होता है.

देखभाल के लिए जरूरी टिप्स:

  • कांच के बाउल में कंकड़ डालकर बल्ब रखें.
  • वाटर लेवल बल्ब के नीचे तक रखें.
  • हल्की धूप वाली जगह पर रखें.


अगर आप बिना मिट्टी के भी घर में खूबसूरत फूलों का आनंद लेना चाहते हैं, तो ये 5 इनडोर पौधे आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं.

यह भी पढ़ें:  Best Flowering Plants: मानसून में लगाएं ये 5 खूबसूरत फूलों वाले पौधे

यह भी पढ़ें: पानी में है लेकिन फिर भी मुरझा रही लिली? ये 7 गलतियां कर रहे हैं आप

यह भी पढ़ें: How to Grow Dahlias: घर पर उगाएं डहेलिया का पौधा – रंग-बिरंगे फूलों से खिल उठेगा आपका आंगन

यह भी पढ़ें: अबकी बार सही समय पर लगाएं मोगरा, हर सुबह महकेगा आपका घर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >