एयरपोर्ट लाउंज में फ्री खाना-आराम चाहिए? इन 3 Credit Cards से मिलेगा फायदा

एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार अब और आरामदायक बनाया जा सकता है. कुछ क्रेडिट कार्ड में कॉम्प्लिमेंट्री लाउंज एक्सेस की सुविधा मिलती है, जिससे आप भीड़ से दूर आराम कर सकते हैं. जानें किन कार्ड्स में यह सुविधा मिलती है, कितनी फीस है और क्या हैं इनके खास फायदे.

Airport Lounge Access: फ्लाइट से पहले एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना काफी थकाने वाला हो सकता है. ऐसे में अगर आपको आरामदायक सीट, खाना-पीना और शांत माहौल मिल जाए, तो सफर का इंतजार थोड़ा आसान हो जाता है. एयरपोर्ट लाउंज की यही सुविधा कई क्रेडिट कार्ड पर मुफ्त में मिलती है. हालांकि, कार्ड लेने से पहले उसकी फीस और लाउंज विजिट की लिमिट जरूर देखनी चाहिए.

Axis Bank Horizon Credit Card

अगर आप घरेलू के साथ विदेश यात्रा भी करते हैं, तो Axis Bank Horizon Credit Card आपके काम आ सकता है. बैंक की जानकारी के मुताबिक, इसकी जॉइनिंग और सालाना फीस 3,000 रुपए है.

इस कार्ड पर साल में 8 इंटरनेशनल लाउंज विजिट मिलती हैं. वहीं, डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज के लिए Visa Signature कार्ड पर 32 और Mastercard पर 24 विजिट की सुविधा है. कार्ड जारी होने के 30 दिनों के भीतर 1,000 रुपए खर्च करने पर 5,000 रुपए EDGE Miles भी मिलते हैं.

SBI Card Miles ELITE

बार-बार यात्रा करने वालों के लिए SBI Card Miles ELITE एक विकल्प हो सकता है. इसकी जॉइनिंग और सालाना फीस 4,999 रुपए है.

इसमें सालाना 8 डोमेस्टिक और 6 इंटरनेशनल लाउंज विजिट मुफ्त मिलती हैं. इतना ही नहीं, हर 1 लाख रुपए खर्च करने पर 1 अतिरिक्त डोमेस्टिक लाउंज विजिट मिलती है. 1 लाख रुपए खर्च करने पर 5,000 ट्रैवल क्रेडिट्स का फायदा भी मिलता है.

PNB Luxura Premium Metal Credit Card

अगर आपकी प्राथमिकता ज्यादा से ज्यादा लाउंज एक्सेस है, तो PNB Luxura Premium Metal Credit Card ध्यान देने लायक है. इस कार्ड पर अनलिमिटेड डोमेस्टिक और इंटरनेशनल लाउंज एक्सेस मिलता है.

इसकी जॉइनिंग फीस 4,999 रुपए और सालाना फीस 1,999 रुपए है. कार्ड एक्टिवेट होने के 90 दिनों के अंदर 50,000 रुपए खर्च करने पर 20,000 वेलकम रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं. हालांकि, इसके लिए आय से जुड़ी पात्रता शर्तें भी हैं.

कार्ड चुनते समय रखें ध्यान

सिर्फ मुफ्त लाउंज एक्सेस देखकर क्रेडिट कार्ड न चुनें. सालाना फीस, खर्च की शर्तें, लाउंज विजिट की लिमिट और आपकी यात्रा की जरूरतों को देखकर फैसला करें. अगर आप कम यात्रा करते हैं, तो ज्यादा फीस वाला कार्ड आपके लिए फायदेमंद नहीं भी हो सकता है.

यह भी पढ़ें: फालतू Shopping पर लगाएं ब्रेक, जानिए कैसे काम करता है ‘No-Spend Challenge’


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पुष्पांजलि

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >