Beauty Parlour Stroke Syndrome: सैलून या पार्लर जाकर हेयर स्पा कराना, बाल कटवाना या हेयर वॉश कराना किसे पसंद नहीं होता. सिंक पर गर्दन टिकाकर जब बालों की मसाज होती है, तो बहुत सुकून मिलता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका यह पसंदीदा और आरामदायक ‘हेयर वॉश’ आपके लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है.
मेडिकल साइंस में इसे ‘ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक सिंड्रोम’ कहा जाता है. आइए जानते हैं कि यह क्या (Beauty Parlour Stroke Syndrome) है, यह क्यों होता है और इसके कौन से 10 लक्षण हैं जिन्हें आपको गलती से भी इग्नोर नहीं करना चाहिए.
Beauty Parlour Stroke Syndrome: क्या है ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक सिंड्रोम?
सैलून के सिंक पर जब आप हेयर वॉश के लिए बैठते हैं, तो अपनी गर्दन को पीछे की तरफ काफी ज्यादा झुका लेते हैं. इस पोजीशन में गर्दन पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ता है. हमारी गर्दन के पीछे से दिमाग तक खून पहुंचाने वाली दो मुख्य नसें गुजरती हैं. जब गर्दन जरूरत से ज्यादा पीछे झुकती है, तो ये नसें दब जाती हैं या उनमें हल्का सा कट लग जाता है.
नस दबने से दिमाग तक ब्लड का फ्लो रुक जाता है या वहां खून का थक्का (Blood Clot) जम जाता है. इसकी वजह से व्यक्ति को अचानक स्ट्रोक आ सकता है. अगर सही समय पर ध्यान न दिया जाए, तो यह जानलेवा हो सकता है.
इन 10 लक्षणों को कभी न करें इग्नोर
हेयर वॉश (Beauty Parlour Stroke Syndrome) के दौरान या उसके कुछ घंटों बाद अगर आपको नीचे दिए गए 10 लक्षणों में से कोई भी महसूस हो, तो तुरंत अलर्ट हो जाएं:
- अचानक चक्कर आना: बिना किसी वजह के अचानक बहुत तेज चक्कर आना या सिर घूमने लगना.
- गर्दन में तेज दर्द: हेयर वॉश की पोजीशन से हटने के बाद भी गर्दन में असहजता या तेज दर्द बने रहना.
- सिर में भयंकर दर्द: अचानक सिर के पिछले हिस्से में तेज दर्द उठना जो बर्दाश्त से बाहर हो.
- धुंधला दिखाई देना: अचानक आंखों के सामने अंधेरा छा जाना या दोनों आंखों से धुंधला दिखाई देना.
- बोलने में दिक्कत: अचानक आवाज लड़खड़ाने लगना या अपनी बात साफ-साफ न बोल पाना.
- चेहरे या शरीर में सुन्नपन: चेहरे का एक हिस्सा, एक हाथ या एक पैर अचानक सुन्न पड़ जाना.
- कमजोरी महसूस होना: अचानक शरीर के एक तरफ के हिस्से में कमजोरी महसूस होना, जैसे हाथ से सामान छूट जाना.
- बैलेंस बिगड़ना: खड़े होने या चलने में परेशानी होना और शरीर का संतुलन खो देना.
- उल्टी या मतली: चक्कर आने के साथ-साथ जी मिचलाना या अचानक उल्टी हो जाना.
- निगलने में परेशानी: थूक या पानी निगलने में अचानक दिक्कत महसूस होना.
बचाव के आसान तरीके: सैलून में क्या ध्यान रखें?
इस खतरे (Beauty Parlour Stroke Syndrome) से डरकर सैलून जाना छोड़ने की जरूरत नहीं है, बल्कि थोड़ी सी समझदारी दिखाने की जरूरत है:
- कुशन या तौलिये का इस्तेमाल: जब भी हेयर वॉश कराएं, सिंक के तीखे किनारे और अपनी गर्दन के बीच एक मुड़ा हुआ तौलिया या सॉफ्ट कुशन जरूर रखवाएं ताकि नसें न दबें.
- गर्दन को ज्यादा न झुकाएं: अपनी गर्दन को 60 डिग्री से ज्यादा पीछे की तरफ न मोड़ें. अगर आपको जरा सी भी तकलीफ या खिंचाव महसूस हो, तो तुरंत स्टाफ को टोकें.
- झटके से न उठें: हेयर वॉश खत्म होने के बाद अपनी गर्दन को बहुत झटके से सीधा न करें, धीरे-धीरे सामान्य पोजीशन में आएं.
- सैलून स्टाफ को गाइड करें: कई बार स्टाफ बालों को धोते समय गर्दन को बहुत जोर से घुमाता या दबाता है. उन्हें ऐसा करने से मना करें.
यह भी पढ़ें: बारिश के मौसम में हेयर फॉल से हैं परेशान? आज से ही अपनाएं ये 5 आसान उपाय
