खूबसूरत दिखने के चक्कर में महिलाएं कर बैठती हैं ये 4 बड़ी गलतियां, फायदे की जगह हो रहा नुकसान

Beauty Mistakes: हर लड़की खूबसूरत दिखना चाहती है, लेकिन इसी चाहत में की गई कुछ आम ब्यूटी गलतियां स्किन और बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं. इस आर्टिकल में जानें ऐसी ब्यूटी मिस्टेक्स जिनसे समय रहते आपके लिए बचना बेहद जरूरी है.

Beauty Mistakes: हर लड़की की यह चाहत होती है कि वह हर समय खूबसूरत और अट्रैक्टिव दिखे. अपनी इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिए महिलाएं महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों का सहारा लेने लगती हैं. कई बार ये प्रोडक्ट्स और नुस्खे असर भी दिखाते हैं, लेकिन कई बार खूबसूरत दिखने की चाह में महिलाएं कुछ ऐसी गलतियां कर बैठती हैं, जिनसे उन्हें फायदा नहीं बल्कि नुकसान ज्यादा हो जाता है. आपके साथ ऐसा न हो इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी ब्यूटी मिस्टेक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको जितनी जल्दी हो सके सुधार लेना चाहिए. समय रहते इन गलतियों को सुधार लेने से आप आगे चलकर खुद को स्किन और बालों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं से बचा सकती हैं.

जरूरत से ज्यादा मेकअप करना

कुछ महिलाओं का यह सोचना होता है कि ज्यादा मेकअप करने से चेहरा खूबसूरत दिखने लगेगी, लेकिन सच्चाई इसके ठीक उलट है. जब आप हर दिन ज्यादा मेकअप करती हैं तो आपकी स्किन में मौजूद पोर्स बंद हो जाते हैं जिस वजह से आपको पिंपल्स, चेहरे पर दाग-धब्बे और एलर्जी जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती है. अगर आप सच में एक खूबसूरत और हेल्दी स्किन की चाहत रखती हैं तो मेकअप को जितना हो सके लाइट रखें और रात को सोने से पहले अपने चेहरे की सफाई भी अच्छे से जरूर करें.

यह भी पढ़ें: स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट किस तरह आपकी स्किन को कर रही है डैमेज? सच्चाई जानकर घूम जाएगा दिमाग

स्किन टाइप जाने बिना प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल

लड़कियों की यह सबसे बड़ी गलती होती है कि वे अपना स्किन टाइप जाने बिना ही ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देती हैं. किसी भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले आपको यह पता होना चाहिए कि हर किसी की स्किन टाइप अलग होती है. अगर आप अपनी स्किन टाइप को जाने बिना किसी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं तो आपकी स्किन खराब भी हो सकती है. इसके अलावा एक गलत प्रोडक्ट आपकी स्किन में खुजली और रैशेज जैसी प्रॉब्लम्स को बढ़ावा दे सकता है.

बार-बार चेहरे को धोना

कई ऐसी महिलाएं भी होती हैं जो अपने चेहरे को साफ रखने की चाहत में बार-बार उसे धोती रहती हैं. अगर आप भी ऐसा करती हैं तो बता दें यह आपके लिए काफी ज्यादा ही नुकसानदेह हो सकता है. जब आप चेहरे को बार-बार धोती हैं तो आपके चेहरे से नेचुरल ऑइल्स धुल जाते हैं और साथ ही आपकी स्किन ड्राई और बेजान भी दिखने लगती है. अगर आप अपने चेहरे को साफ रखना चाहती हैं तो दो बार फेस वॉश करना आपके लिए काफी होता है.

बालों पर हद से ज्यादा केमिकल ट्रीटमेंट

आज के समय में स्ट्रेटनिंग, कलरिंग और रिबॉन्डिंग जैसे केमिकल ट्रीटमेंट्स ट्रेंड में आ चुके हैं. लेकिन, जब बार-बार अपने बालों पर इस तरह के केमिकल ट्रीटमेंट्स कराते हैं तो आपके बाल कमजोर होकर दोगुनी रफ्तार से टूटने लग जाते हैं. अगर आप खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो आपको कभी भी अपने बालों की सेहत के साथ समझौता नहीं करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही आईने में दिखता है सूजा हुआ चेहरा? रात की ये 5 गलतियां बनती हैं सबसे बड़ी वजह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >