Beauty Hacks: चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगाएगा पारिजात का फूल, एक्ने और दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए इस तरह बनाएं फेस पैक

Beauty Hacks: अगर आप अपने चेहरे की खूबसूरती को निखारना चाहते हैं तो ऐसे में पारिजात के फूलों से बना फेस पैक आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है. इस फेस पैक के इस्तेमाल से आपको एक्ने, पिगमेंटेशन और दाग और धब्बों की समस्या से छुटकारा दिला सकता है.

Beauty Hacks: पारिजात या हरसिंगार का फूल लगभग सभी घरों में पाया जाता है. यह एक ऐसा फूल है जो आपके घर और आंगन को अपनी खुशबू से महका देता है. यह एक ऐसा फूल है जो खुशबूदार तो होता ही है बल्कि साथ ही दिखने में भी काफी ज्यादा आकर्षक होता है. अगर आपके घर पर भी पारिजात का पौधा है तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की होने वाली है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि किस तरह से आप पारिजात के फूलों का इस्तेमाल अपने चेहरे की खूबसूरती को निखारने के लिए और कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाने के लिए कर सकते हैं. बता दें जब आप पारिजात के फूलों से बने फेस पैक का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपको पिंपल्स के साथ ही एक्ने और दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिल सकता है. चलिए जानते हैं इस फेस पैक को तैयार करने का सबसे आसान तरीका.

कैसे बनाएं पारिजात के फूल से फेस पैक?

अगर आप पारिजात के फूलों से फेस पैक बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 10 फ्रेश फूलों को इकठ्ठा कर लेना होगा. इन्हें धूप में रख दें और सूखने के लिए छोड़ दें. जब ये अच्छे से सूख जाएं तो ब्लेंडर या फिर मिक्सर में डालकर बारीक पीसकर पाउडर तैयार कर लें. अब आपको आधा चम्मच शहद और एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी की जरूरत पड़ेगी. इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है.

यह भी पढ़ें: Skincare Tips: सोते-सोते स्किन को बनाएं यंग एंड हेल्दी, जानें परफेक्ट नाइट स्किनकेयर रूटीन

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: हर सुबह सिर्फ 3 स्टेप्स में बनाएं अपने चेहरे को ग्लोइंग और स्मूद, खूबसूरती ऐसी कि हर किसी की नजरें ठहरेंगी आप पर

चेहरे पर कैसे लगाएं ये फेस पैक?

अगर आप इस फेस पैक का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छे से धो लें. अब इस पेस्ट को अच्छे से और बराबरी से अपने चेहरे और गर्दन वाले एरिया में लगाएं. करीबन आधे घंटे रहने दें और जब यह सूख जाए तो धीमे-धीमे अपने हाथों से मसाज करते हैं चेहरे को पानी से धो लें.

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: इन आदतों के कारण महिलाएं समय से पहले खो देती हैं अपनी जवानी, कम उम्र में ही चेहरे पर दिखने लगते हैं बुढ़ापे के लक्षण

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >