आपकी स्किन के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं फ्रिज में रखी ये चीजें, खूबसूरत और ग्लोइंग चेहरे का असली राज

Beauty Hacks: हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन नेचुरली खूबसूरत और ग्लोइंग बनी रहे, लेकिन महंगे प्रोडक्ट्स कई बार नुकसान पहुंचा देते हैं. ऐसे में फ्रिज में रखी कुछ आम चीजें आपकी स्किन के लिए नेचुरल टॉनिक की तरह काम कर सकती हैं. आज हम आपको इन्हीं नेचुरल चीजों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं.

Beauty Hacks: हर किसी की यह चाहत होती है कि उसकी स्किन हमेशा ही खूबसूरत, ग्लोइंग और फ्लॉलेस बनी रहे. अपनी इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिए अक्सर हम महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेना शुरू कर देते हैं. कई बार ये प्रोडक्ट्स काम तो कर जाते हैं लेकिन कई बार इनमें मौजूद केमिकल्स हमारी स्किन को फायदे की जगह नुकसान पहुंचना शुरू कर देते हैं. आज की यह उन सभी के लिए काफी मददगार होने वाली है जो मार्केट में मौजूद प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किये बिना एक सुरक्षित तरीके से अपनी स्किन क्वालिटी को निखारना चाहते हैं. आज हम आपको घर के फ्रिज में मौजूद कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. ये चीजें एक नेचुरल टॉनिक की तरह काम करते हैं और जब आप इनका इस्तेमाल करना शुरू करते हैं तो आपको कुछ ही समय में अपनी स्किन में फर्क साफ दिखने लग जाता है. तो चलिए फ्रिज में मौजूद इन सभी चीजों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

ठंडक और फ्रेशनेस के लिए खीरा

फ्रिज में रखा हिअ ठंडा खीरा आपकी स्किन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है. यह आपकी स्किन को इंस्टेंट राहत देने का काम करता है. जब आप अपने चेहरे पर खीरे का इस्तेमाल करते हैं तो आपकी स्किन को हाइड्रेशन मिलता है. इसके अलावा खीरे के स्लाइसेस को आंखों पर रखने से डार्क सर्कल्स की समस्या और सूजन कम होती है. इसके अलावा जब आप चेहरे पर खीरे का रस लगाते हैं तो आपको टैनिंग की प्रॉब्लम से भी छुटकारा मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: खूबसूरत दिखने के चक्कर में महिलाएं कर बैठती हैं ये 4 बड़ी गलतियां, फायदे की जगह हो रहा नुकसान

स्किन को सॉफ्ट बनाने के लिए ठंडा दूध

आपकी स्किन पर ठंडा दूध बिलकुल ही एक नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है. इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको एक कटोरे में ठंडा दूध लेकर उसमें एक कॉटन बॉल डुबो देना है. अब इस कॉटन बॉल को चेहरे पार रगड़ना है ताकि डेड स्किन सेल्स हट जाए और साथ ही स्किन सॉफ्ट भी बनी रहे. अगर आपकी स्किन ड्राई है तब तो आपको जरूर से ठंडे दूध का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करना शुरू कर देना चाहिए. हफ्ते में 2 से 3 बार इसके इस्तेमाल से आपको खुद फर्क महसूस होने लगता है.

नेचुरल टोनर की तरह काम करता गुलाब जल

जब आप फ्रिज में रखे ठंडे गुलाब जल का इस्तेमाल चेहरे पर करते हैं तो आपकी स्किन ज्यादा फ्रेश महसूस होती है. इसके रेगुलर इस्तेमाल से स्किन में मौजूद पोर्स टाइट होते हैं और साथ ही चेहरे पर दिख रही थकावट भी दूर होती है. आप इसका इस्तेमाल दिनभर में किसी भी समय अपनी सुविधा के अनुसार कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट किस तरह आपकी स्किन को कर रही है डैमेज? सच्चाई जानकर घूम जाएगा दिमाग

स्किन को सॉफ्ट और क्लियर बनाने के लिए दही

आपको शायद यह जानकार हैरानी हो लेकिन फ्रिज में रखा ठंडा दही आपकी स्किन के लिए सच में किसी वरदान से कम नहीं है. जब आप इसका इस्तेमाल चेहरे पर करते हैं तो स्किन में मौजूद दाग-धब्बे घटने लगते हैं और साथ ही आपको टैनिंग की प्रॉब्लम से भी छुटकारा मिल जाता है. अपने चेहरे पर दही को लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें और लास्ट में नॉर्मल पानी से धो लें. इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन कुछ ही समय में सॉफ्ट और ब्राइट दिखने लगती है.

नेचुरल ब्लीच की तरह असरदार टमाटर

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आपको अपने चेहरे पर फ्रिज में रखे ठंडे टमाटर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. यह एक्स्ट्रा ऑइल को कंट्रोल करने के साथ ही पोर्स को भी छोटा बनाने में मदद करता है. जब आप चेहरे पर टमाटर का रस लगाते हैं तो आपकी स्किन साफ और ज्यादा फ्रेश लगने लगती है.

यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही आईने में दिखता है सूजा हुआ चेहरा? रात की ये 5 गलतियां बनती हैं सबसे बड़ी वजह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >