Baby Names: खुशबूदार फूलों से प्रेरित ये हैं आपकी राजकुमारी के लिए कुछ खूबसूरत नाम, यहां जानें अर्थ

Baby Girl Names: अगर आप इस समय अपनी बेटी के लिए एक नाम की तलाश में हैं तो इस लिस्ट से उसके लिए खुसबूदार फूलों से प्रेरित एक नाम चुन सकते हैं.

Baby Names: जब घर पर एक बेटी का जन्म होता है तो मां-बाप उसे एक आशीर्वाद की तरह मानते हैं. परिवार के सभी सदस्य इस बच्ची के पीछे अपना ज्यादातर समय देने लगते हैं. सभी की यहीं चाहत होती है कि इस बच्ची को किसी भी तरह की कोई तकलीफ या फिर परेशानी न हो. एक तरह से अगर देखा जाए तो बच्चे का जन्म होते ही परिवार के सभी सदस्यों की जिम्मेदारियां भी काफी बढ़ जाती है. इन्हीं सभी जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी होती है इस बच्ची के लिए एक नाम का चुनाव करने की. आप अपनी बेटी के लिए एक सही नाम का चुनाव करें ये इसलिए भी जरुरी जो जाता है क्योंकि आप जिस भी नाम का चुनाव करते हैं वह नाम उसके साथ जीवनभर तो रहता ही है बल्कि इसी नाम से उसे पहचान भी मिलती है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके घर पर एक बेटी का जन्म हुआ है. आज हम आपकी प्यारी सी बेटी के लिए फूलों से प्रेरित नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आए हैं. आप इन नामों में से अपनी बेटी के लिए कोई सा भी एक खूबसूरत नाम चुन सकते हैं.

फूलों से प्रेरित आपकी बेटी के लिए खूबसूरत नाम

  • अयाना: इस नाम का अर्थ होता है सुंदर फूल.
  • जोशिका: इस नाम का अर्थ होता है कली.
  • मृणाली: इस नाम का अर्थ होता है कमल का फूल.
  • कासनी: इस नाम का अर्थ होता है एक फूल.
  • केतकी: इस नाम का अर्थ होता है एक फूल.
  • रैहाना: इस नाम का गुलाब की खुशबू.
  • यूथिका: इस नाम का अर्थ होता है चमेली.
  • नेशा: इस नाम का अर्थ होता है एक प्यारा सा फूल.
  • नीरजा: इस नाम का अर्थ होता है कमल का फूल.
  • सुमैरा: इस नाम का अर्थ होता है एक फूल.

Also Read: Baby Names: आपके प्यारे से बेटे के लिए खुशबूदार फूलों से प्रेरित ये हैं कुछ खूबसूरत नाम, देखें लिस्ट

Also Read: Baby Names: आपकी प्यारी से बेटी के लिए ये हैं सबसे खूबसूरत और यूनिक नाम, साथ ही जानें अर्थ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >