Basant Panchami Special Yellow Sweet Rice: बसंत पंचमी यानी ज्ञान और बुद्धि की देवी मां सरस्वती की आराधना का दिन. इस शुभ अवसर पर पीले रंग का खास महत्व होता है. बसंत पंचमी के दिन पीले रंग के कपड़े पहनने के अलावा घरों में पीले रंग के पकवान बनाने की भी परंपरा है. इन पकवानों में सबसे प्रमुख मीठे बासमती चावल है. यह मीठा राइस खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है. इसे बनाना भी बहुत सिंपल है. आइए अब आपको इस मीठे चावल को बनाने की बहुत ही आसान रेसिपी बताते हैं.
मीठे चावल बनाने की सामग्री
- बासमती चावल – 1 कप
- चीनी – 3/4 कप (स्वादानुसार)
- घी – 2 टेबलस्पून
- केसर – 8–10 धागे
- हल्दी पाउडर – 1 चुटकी
- इलायची पाउडर – 1/2 टीस्पून
- तेजपत्ता – 1
- लौंग – 2
- दालचीनी – 1 छोटा टुकड़ा
- काजू – 10–12 कटे हुए
- किशमिश – 1 टेबल स्पून
- पानी – 2 कप
यह भी पढ़ें: Rajasthani Pheni Sweet: बहुत ही खास है राजस्थान की मिठाई फेनी, इसकी खुशबू ही बना देगी दीवाना
मीठे चावल बनाने की विधि
- मीठे चावल बनाने के लिए पहले चावल को धोकर 20 मिनट के लिए भिगो दें और उसका पानी छान लें.
- अब कड़ाही या पैन में घी गरम करके उसमें तेजपत्ता, लौंग और दालचीनी डालकर खुशबू आने तक भून लें.
- फिर इसमें चावल डालकर करीब 1 मिनट चलाएं.
- अब आप इसमें पानी, केसर वाला दूध और हल्दी डालकर उबालें.
- इसे ढककर आप धीमी आंच पर चावल को गलने दें.
- ध्यान रहे कि पानी सूख जाए और चावल पक जाए तो चीनी और इलायची पाउडर डालकर इसे हल्के हाथों से मिलाएं.
- फिर ऊपर से काजू-किशमिश डालकर ढक दें.
- अब आपके मीठे चावल बनकर तैयार हो चुके हैं.
यह भी पढ़ें: Gulab Jamun Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी सॉफ्ट और टेस्टी गुलाब जामुन, नोट करें रेसिपी
यह भी पढ़ें: kaju Jalebi Recipe: नहीं खाई होगी ऐसी शाही काजू जलेबी, बहुत आसान है इसकी रेसिपी
