येलो ड्रेस की रौनक बढ़ाएं, पहनें इस तरह के बैंगल्स डिजाइन

अगर आप पीली साड़ी,सूट या कोई भी ड्रेस पहन रही हैं और सोच रही हैं कि इसके साथ किस तरह के बैंगल्स मैच करेंगे, तो यहां से आप बैंगल्स डिजाइन आइडियाज ले सकती हैं.

पीला रंग हमेशा से महिलाओं पर बहुत जंचता है. अगर आप किसी खास मौके पर पीले रंग की साड़ी, सलवार-सूट या गाउन पहनने वाली हैं, तो सही बैंगल्स चुनकर आप पूरे लुक को और भी स्टाइलिश और आकर्षक बना सकती हैं. सही बैंगल्स न केवल आपके हाथों को खूबसूरती से सजाते हैं, बल्कि आपके आउटफिट को भी पूरी तरह से फिनिशिंग टच देते हैं. ऐसे में कभी-कभी समझ नहीं आता है कि पीले रंग के साथ कौन-सी चूड़ियां पहनना सबसे अच्छे लगेंगे. इस आर्टिकल में हम आपको पीली ड्रेस के साथ परफेक्ट बैंगल्स डिजाइन आइडियाज बताएंगे, जो आपके लुक को सुंदर बनाने के लिए बेस्ट है. 

मल्टी कलर बैंगल्स | Multicolour Bangles

Multicolour bangles (ai image)

पीली ड्रेस के साथ मल्टी कलर बैंगल्स बहुत खूबसूरत लगते हैं. आप येलो ड्रेस जैसे साड़ी, सूट या कुर्ती के साथ लाल, हरा, नीला और गुलाबी रंगों के बैंगल्स पहन सकती हैं. ये आपके लुक को ड्रेस के साथ मैच करने में जबरदस्त रहेगा. 

पर्ल और क्रिस्टल बैंगल्स | Pearl and Crystal Bangles

Pearl and crystal bangles (ai image)

पर्ल या क्रिस्टल वाले बैंगल्स भी पीली ड्रेस के साथ बहुत एलिगेंट दिखते हैं. शादी या पार्टी में सफेद पर्ल और हल्के क्रिस्टल वाले बैंगल्स पहनकर आप क्लासी और स्टाइलिश लुक पा सकती हैं. 

पिंक के साथ येलो बैंगल्स | Pink With Yellow Combination Bangles

Pink with yellow combination bangles (ai image)

येलो ड्रेस के साथ पिंक और येलो रंग के बैंगल्स पहनना बहुत मैचिंग लगता है. ये सुंदर कॉम्बिनेशन आपके लुक की रौनक बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा रहेगा. इसके लिए आप आप पतले-पतले बैंगल्स या कुछ मोटे बैंगल्स का कॉम्बिनेशन कर सकती हैं. 

रेड बैंगल्स | Red Bangles

Red bangles (ai image)

लाल बैंगल्स पीली ड्रेस के साथ बहुत आकर्षक लगते हैं. रेड बैंगल्स के साथ आप गोल्ड या कुंदन वर्क कंगन चुन सकती हैं. ये हर ड्रेस के बहुत जचेगा. शादी, त्यौहार या किसी पार्टी में इसे जरूर ट्राई करें. 

यह भी पढ़ें: लुक को चार चांद लगाने के लिए देखें रेड साड़ी डिजाइन का कलेक्शन

यह भी पढ़ें: Very Simple Mehndi Design For Hand: अपने हाथों को सजाएं आर्टिस्ट की तरह, यहां देखें सिंपल मेहंदी डिजाइन 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >