Baby Names: आपकी बेटी के जिंदगी में गुड लक लेकर आएंगे ये नाम, डालें लिस्ट पर एक नजर

Baby Names: अगर आप अपनी बेटी के लिए एक नाम की तलाश में है तो इस लिस्ट पर आपको जरूर एक नजर डालनी चाहिए. इस लिस्ट में बताये गए नाम आपकी बेटी के जिंदगी में गुड लक लेकर आते हैं.

Baby Names: घर पर जब एक बेटी का जन्म होता है तो ऐसे में चारों तरफ एक जश्न का माहौल बन जाता है. सभी इस नन्ही सी जान के पीछे लग जाते हैं. सभी के मन में सिर्फ एक विचार होता है कि इस बच्ची को किसी भी तरह की कोई समस्या या फिर परेशानी न हो. माता-पिता के साथ ही पूरा परिवार भी इस बच्ची की जरूरतों का ख्याल रखने में जुट जाता है. जब एक बच्ची का जन्म होता है तो पूरे परिवार की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी होती है इसके लिए एक नाम का चुनाव करने की. आज की यह आर्टिकल उन पैरेंट्स के लिए काफी काम की है जो इस समय अपनी बेटी के लिए एक नाम की तलाश कर रहे हैं. आज हम आपकी बेटी के लिए कुछ ऐसे नाम लेकर आए हैं जो आपकी बेटी के जीवन में गुड लक लेकर आ सकते हैं. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर और साथ ही इन नामों के अर्थ भी जानते हैं.

आपकी बेटी के जिंदगी में गुड लक लाने वाले नाम

  • आराध्या: आप अपनी बेटी का नाम आराध्या रख सकते हैं. इस नाम का अर्थ होता है जिसकी पूजा की जाए या फिर भगवान का आशीर्वाद.
  • अवनि: इस नाम का अर्थ होता है प्रकृति या फिर पृथ्वी.
  • अनन्या: इस नाम का अर्थ होता है अद्वितीय या फिर अतुलनीय.
  • किआरा: इस नाम का अर्थ होता है स्पष्ट या फिर उज्जवल.
  • दीया: इस नाम का अर्थ होता है प्रकाश या फिर दीपक.
  • मायरा: इस नाम का अर्थ होता है प्रशंसनीय या फिर प्रिय.
  • सानवी: इस नाम का अर्थ होता है धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी.
  • नव्या: इस नाम का अर्थ होता है युवा या फिर नया.

बच्चों के नामों से जुड़ी लेटेस्ट खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Baby Names: आपकी बेटी के लिए ये हैं मां दुर्गा से प्रेरित कुछ खूबसूरत नाम, जरूर डालें लिस्ट पर नजर

ये भी पढ़ें: Baby Names: आपकी परियों सी बेटी के लिए ये हैं सबसे पॉपुलर और खूबसूरत नाम, डालें लिस्ट पर एक नजर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >