Baby Names: श्री हरि के नाम पर रखें अपने लाडले बेटे का नाम, बच्चे पर जंचेगा खूब

Baby Names: भगवान विष्णु के ये नाम न सिर्फ धार्मिक हैं बल्कि मॉडर्न और यूनिक भी हैं. इन सभी नामों का अर्थ बहुत ही खास है.

Baby Names: बड़े-बुजुर्ग रहने वाले घरों में बच्चे का नाम रखने में बहुत समस्या होती है. माता-पिता बच्चे को एक मॉडर्न नाम देने की सोचते हैं. लेकिन दादा-दादी बच्चे का नाम किसी भगवान के नाम पर रखने की बात करते हैं. इसकी वजह से नाम रखने में बहुत परेशानी होती है. ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से गुजर रहे हैं, तो परेशान मत होइए. इस आर्टिकल में भगवान विष्णु के कई नामों का सुझाव दिया गया है, जो कि धार्मिक होने के साथ-साथ यूनिक और मॉडर्न भी हैं. इनमें से कोई भी नाम आप अपने बेटे को दें सकते हैं. इस स्थिति में घर के बड़े-बुजुर्ग को के साथ आपकी भी ख्वाहिश पूरी हो जाएगी.

यह भी पढ़ें- Baby Names: अपने बच्चे को दें भगवान भोलेनाथ से जुड़ा ये प्यारा नाम, बना रहेगा शिवजी का आशीर्वाद

यह भी पढ़ें- Baby Names: बेटे को दें चंद्र देव से जुड़ा ये शानदार नाम, शायद ही पहले सुना होगा आपने

भगवान विष्णु से जुड़े टॉप 10 नाम

  • शुभांग– इस नाम का अर्थ जिसका सबसे सुंदर रूप हो होता है.
  • मोक्षित– वह शख्स जिसने मोक्ष पा लिया है.
  • श्रीहान– इस नाम का अर्थ सुंदर और मनमोहक होता है.
  • अश्रित– भगवान विष्णु को अश्रित भी कहा जाता है.
  • अच्‍युत– जो कभी नष्ट न हो यानी जो अमर हो.
  • नमीश– भगवान विष्णु को नमीश के नाम से भी जानते हैं.
  • वासु– इस नाम का अर्थ अमूल्य और धनवान होता है.
  • विराज– इस नाम का अर्थ दीप्तिमान और बुद्धिमान होता है.
  • यज्ञेश– इस नाम का मतलब बलिदान होता है.
  • अचिंत्य– जिसकी कल्पना की न जा सके यानी अकल्पनीय.

यह भी पढ़ें- Baby Names: सूरज की तरह चमकेगी आपके बच्चे की किस्मत, बेटे को दें सूर्य देव से जुड़ा ये प्यारा नाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >