Baby Names: अपनी बेटी के लिए एक रॉयल नाम की कर रहे तलाश? यह लिस्ट आएगी आपके काम

Baby Girl Names: अगर आप अपनी बेटी के लिए एक नाम की तलाश में हैं तो ऐसे में आज की यह लिस्ट आपकी मदद कर सकती है. आज हम आपके साथ रॉयल नामों की एक लिस्ट शेयर करने जा रहे हैं.

Royal Baby Girl Names: हम अपने बच्चों के लिए कौन सा नाम चुनते हैं इसका काफी गहरा असर उनके जीवन पर पड़ता है. यह नाम ही होता है जो आपके बच्चे के साथ जीवनभर रहता है. कारण यह भी है कि एक माता-पिता के लिए अपने बच्चे के लिए एक सही नाम का चुनाव करना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. आज की यह आर्टिकल उन माता-पिता के लिए काफी काम की साबित होने वाली है जिनके घर पर एक बेटी ने जन्म लिया है. आज हम आपके साथ छोटी बच्चियों के नामों की एक लिस्ट शेयर करने जा रहे हैं. बता दें ये सभी नाम रॉयल होने के साथ ही काफी यूनिक और खूबसूरत भी हैं. तो चलिए छोटी बच्चियों के नामों की इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं और साथ ही इन नामों के अर्थ भी जानते हैं.

आपकी बेटी के लिए ये हैं कुछ रॉयल नाम

अदिति: इस नाम का अर्थ होता है देवताओं की माता.
आराध्य: इस नाम का अर्थ होता है पूजा अर्चना.
आर्या: इस नाम का अर्थ होता है महान और सम्मानित.
आर्वी: इस नाम का अर्थ होता है शांत.
ब्राह्मी: इस नाम का अर्थ होता है भगवान ब्रह्मा की पत्नी.
इशिता: इस नाम का अर्थ होता है जिसकी सभी को चाहत हो.
गनिका: यह नाम एक फूल से प्रेरित है.
गार्गी: इस नाम का अर्थ होता है पानी रखने का बर्तन.
काव्या: इस नाम का अर्थ होता है स्थिरता.
नाइशा: इस नाम का अर्थ होता है एक खास फूल.
आन्या: इस नाम का अर्थ होता है कृपालु या फिर दयालु.
चार्वी: इस नाम का अर्थ होता है खूबसूरत.
अदाह: इस नाम का अर्थ होता है गहना या फिर आभूषण.
कायरा: इस नाम का अर्थ होता है शांति.
आर्ना: इस नाम का अर्थ होता है विशालता या फिर समुद्र.

Also Read: Baby Names: देवी-देवताओं पर आधारित यहां से चुनें अपने बच्चों के लिए नाम, जानें अर्थ

Also Read: Baby Names: आपके बेटे के लिए ये हैं सबसे प्यारे और यूनिक नाम, जानें अर्थ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >