Baby Names: आपकी नन्हीं सी जान के लिए यहां मिलेंगे एक से एक नामों के ऑप्शन, देखें पूरी लिस्ट

Baby Names: अगर आप अपनी बेटी के लिए एक नाम की तलाश कर रहे हैं तो यह लिस्ट आपके लिए काफी काम की होने वाली है. आज हम आपकी बेटी के लिए मनमोहक नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आए हैं.

Baby Names: घर पर एक बेटी के जन्म लेते है पूरे परिवार में खुशियों की लहर दौड़ जाती है. परिवार के सभी सदस्य इस नन्ही सी जान के पीछे पड़ जाते हैं और इसे किसी भी तरह की कोई तकलीफ न हो इस बात का भी पूरा ख्याल रखते हैं. जब एक बेटी का जन्म होता है तो ऐसे में माता-पिता के साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों पर भी जिम्मेदारियां बढ़ जाती है. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी है इस बच्चे के लिए एक नाम का चुनाव करने की. आज की यह आर्टिकल उन्हीं पैरेंट्स के लिए काफी काम की साबित होने वाली है जिनके घर पर हाल ही में एक बेटी का जन्म हुआ है और वे इस नन्हीं सी जान के लिए एक नाम की तलाश कर रहे हैं. आज हम आपके लिए बेहद ही खूबसूरत और ट्रेंडी नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आए हैं जिनमें से आप अपनी बेटी के लिए कोई सा भी एक नाम चुन सकते हैं. तो चलिए नामों की इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं और साथ ही इनके अर्थ भी जानते हैं.

आपकी बेटी के लिए खूबसूरत नामों के ऑप्शन

  • आदर्शा: इस नाम का अर्थ होता है गौरव और सम्मान.
  • आधृति: इस नाम का अर्थ होता है निष्ठावान.
  • अदिश्री: इस नाम का अर्थ होता है अतिरंजित गरिमा.
  • आनंदी: इस नाम का अर्थ होता है हमेशा खुश.
  • आरुण्या: इस नाम का अर्थ होता है सूर्य की किरणें.
  • बागेश्वरी: इस नाम का अर्थ होता है भारतीय संगीत राग का नाम.
  • बहुगंधा: इस नाम का अर्थ होता है बहुत खुशबू वाली, चम्पा फूल की कली.
  • बैशाख: इस नाम का अर्थ होता है खुशकिस्मत व्यक्ति.
  • बांसुरी: इस नाम का अर्थ होता है वह जो संगीतमय हो.
  • कावेरी: इस नाम का अर्थ होता है एक नदी.
  • चंद्रिमा: इस नाम का अर्थ होता है चांद की तरह सरल और सुन्दर.
  • चैना: इस नाम का अर्थ होता है शान्तिप्रिय.
  • चैतविका: इस नाम का अर्थ होता है व्यापार में चतुराई और अच्छी तरह से बनाई हुई योजना.
  • चंपिका: इस नाम का अर्थ होता है छोटा चम्पा फूल.
  • दक्षकन्या: इस नाम का अर्थ होता है समर्थ बेटी.
  • दाक्षिण्य: इस नाम का अर्थ होता है देवी पार्वती.
  • दक्षिता: इस नाम का अर्थ होता है भगवान शिव का एक अन्य नाम.
  • दर्पिता: इस नाम का अर्थ होता है गर्व.
  • दयनिता: इस नाम का अर्थ होता है नाजुक.

बच्चों के नामों से जुड़ी लेटेस्ट खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Baby Names: आपकी बेटी के लिए ये हैं मां दुर्गा से प्रेरित कुछ खूबसूरत नाम, जरूर डालें लिस्ट पर नजर

ये भी पढ़ें: Baby Names: आपकी परियों सी बेटी के ये खूबसूरत नाम सभी के दिलों में बना लेंगे अपनी जगह, यहां जानें इनके अर्थ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >