Baby Names: आपकी राजकुमारी पर बहुत प्यारे लगेंगे ये नाम

Baby Names: अगर आपके घर में छोटी परी का आगमन हुआ है और आप उसके लिए कोई प्यारा और अच्छा-सा नाम खोज रहे हैं, तो इस लेख में कुछ ऐसे नामों का सुझाव उनके अर्थ के साथ दिया गया है, जो प्यारे हैं और आपकी बच्ची पर बहुत सुंदर लगेंगे.

Baby Names: घर में बच्चे का आगमन परिवार के हर सदस्यों के चेहरे पर मुस्कान लेकर आता है. बच्चा चाहे लड़का हो या लड़की घर में इन नन्हें कदमों का आना, अपने साथ ढेर-सारी खुशी और सकारात्मक ऊर्जा को भी लेकर आता है. इन नन्हें कदमों के साथ कई सारी जिम्मेदारी भी आती है, जिसमें से एक अहम और प्रारम्भिक जिम्मेदारी बच्चे का नाम रखने की भी होती है. अपने बच्चे के लिए एक अच्छा और महत्वपूर्ण नाम खोजना इसलिए भी महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि यह पूरे जीवन उसकी पहचान का एक जरूरी हिस्सा रहता है. अगर आपके घर में छोटी परी का आगमन हुआ है और आप उसके लिए कोई प्यारा और अच्छा-सा नाम खोज रहे हैं, तो इस लेख में कुछ ऐसे नामों का सुझाव उनके अर्थ के साथ दिया गया है, जो प्यारे हैं और आपकी बच्ची पर बहुत सुंदर लगेंगे.

Baby Girl Names

भुवी – भुवी नाम का अर्थ होता है स्वर्ग.

भौमी- इस नाम का अर्थ देवी सीता से संबंधित होता है. इसका अर्थ होता है भूमि की पुत्री.

चेष्टा- चेष्टा नाम का अर्थ होता है चाहत.

दिति – दिति एक छोटा और प्यारा नाम है, जिसका अर्थ होता है विचार.

ईला – ईला नाम का अर्थ होता है, पृथ्वी.

Also read: Parenting Tips: बच्चे की ये आदतें बतलाती हैं कि उन पर पड़ रहा है माता-पिता के झगड़ों का असर

Also read: Minimal Mehndi Design: हाथों पर बहुत क्यूट लगती है मेहंदी की यह डिजाइन, यहां देखें क्या है नया ट्रेंड

हिया – आप अपनी छोटी राजकुमारी का हिया नाम भी रख सकते हैं, इस नाम का अर्थ होता है, हृदय.

नितारा – नितारा का अर्थ होता है ऐसा व्यक्ति जिसकी जड़ें गहरी हो या जो हमेशा जमीन से जुड़ा रहता हो.

मीहिका- मीहिका एक बहुत प्यारा नाम है, जिसका अर्थ होता है, कोहरा.

रुत्वि- रुत्वि नाम का अर्थ होता है इच्छा.

स्तुति- स्तुति एक बहुत प्यारा नाम है, जिसका अर्थ देवी दुर्गा होता है.

Also read: Vatu Tips: घर में हमेशा रहता है तनाव का माहौल? इन तरीकों से लौटेगी सकारात्मकता

Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Tanvi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >