Baby Names: अपनी खूबसूरत सी बेटी के लिए चुनें मां दुर्गा से प्रेरित नाम, देखें लिस्ट और जानें अर्थ

Baby Girl Names: अगर आप अपनी प्यारी सी बेटी के लिए एक नाम की तलाश में हैं तो ऐसे में इस लिस्ट से उसके लिए एक नाम चुन सकते हैं. ये सभी नाम मां दुर्गा से प्रेरित हैं.

Baby Girl Names based on Maa Durga: हमारे हिंदू धर्म में बच्चों के नाम देवी-देवताओं के आधार पर रखा जाना काफी आम बात है. जब हमारे घर पर एक बच्चे का जन्म होता है तो ऐसे में परिवार के सभी सदस्य उसके लिए एक ऐसे नाम की तलाश में रहते हैं जो इस बच्चे को जीवन में हर ख़ुशी और देवी-देवताओं का आशीर्वाद पाने में मदद करें. अपने इसी मनोकामना को पूरा करने के लिए हम अपने बच्चे के लिए देवी-देवताओं से प्रेरित होकर एक नाम का चुनाव करते हैं. आज की यह आर्टिकल उन माता-पिता के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके घर पर एक बेटी ने जन्म लिया है. आज हम आपको प्यारी और खूबसूरत सी बेटी के लिए मां दुर्गा से प्रेरित नामों की एक लिस्ट लेकर आये हैं. ये सभी नाम सुनने में जितने खूबसूरत हैं उतने ही खूबसूरत इनके अर्थ भी हैं. तो चलिए आपकी बेटी के लिए नामों की इस लिस्ट में डालते हैं एक नजर.

मां दुर्गा से प्रेरित आपकी बेटी के लिए नाम

  • आद्या: इस नाम का अर्थ होता है वह प्रथम या आदिशक्ति जिससे संपूर्ण ब्रह्मांड उत्पन्न हुआ है.
  • अनंत: इस नाम का अर्थ होता है अनंत या अथाह.
  • अनिका: इस नाम का अर्थ होता है सुंदर, मधुर मुख वाला या प्रतिभाशाली.
  • अन्विता: इस नाम का अर्थ होता है ज्ञानवर्धक, शक्तिशाली, प्रतिभाशाली.
  • बरुनी: इस नाम का अर्थ होता है पार्वती.
  • भगवती: इस नाम का अर्थ होता है भाग्यशाली.
  • भार्गवी: इस नाम का अर्थ होता है सुंदर या मनमोहक.
  • धृति: इस नाम का अर्थ होता है हर्षित या साहसी.
  • गायत्री: इस नाम का अर्थ होता है वेदों की माता.
  • गिरिशा: इस नाम का अर्थ होता है वह जो पर्वत पर शासन करता हो.
  • ईशा: इस नाम का अर्थ होता है स्त्री ऊर्जा या रक्षक.
  • इशी: इस नाम का अर्थ होता है साधारण लेकिन शक्तिशाली नाम.
  • ज्योत्स्ना: इस नाम का अर्थ होता है चन्द्रमा की रौशनी.
  • कल्याणी: इस नाम का अर्थ होता है खूबसूरत, शुभ, सुन्दर.
  • कौशिकी: इस नाम का अर्थ होता है जो रेशम से ढका हुआ हो.

Also Read: Baby Names: अपने घर की लक्ष्मी के लिए चुनें देवियों से प्रेरित नाम, देखें लिस्ट

Also Read: Baby Boy Names: आपके बेटे पर बहुत अच्छे लगेंगे भगवान गणेश के ये नाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >