Baby Names: अपनी प्राणों से प्यारी बेटी के लिए यहां से चुन लें एक खूबसूरत सा नाम, साथ ही जाने इनके अर्थ

Baby Names: अगर आप अपनी बेटी के लिए एक नाम की तलाश कर रहे हैं तो ऐसे में यह लिस्ट आपके काफी काम की होने वाली है. आप इस लिस्ट में से उसे लिए एक बेहद ही खूबसूरत नाम चुन सकते हैं.

Baby Names: बच्चे के लिए एक सही नाम का चुनाव करना एक जिम्मेदारियों से भरा काम है. आप अपने बच्चे के लिए जिस भी नाम का चुनाव करते हैं उसका असर उसके जीवन पर काफी गहरा पड़ता है. आज की यह आर्टिकल उन माता-पिता के लिए काफी काम की साबित होने वाली है जिनके घर पर एक बेटी का जन्म हुआ है या फिर होने वाला है. आज हम आपकी प्राणों से प्यारी इस बेटी के लिए नामों की एक लंबी सी लिस्ट लेकर आए हैं. इनमें से जब आप अपनी बेटी के लिए एक नाम चुनेंगे तो यह नाम उसपर काफी ज्यादा जचेगा. केवल यहीं नहीं, जब आपको इन नामों का अर्थ पता चलेगा तो आपके चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान भी आ जाएगी. तो चलिए नामों की इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर और साथ ही जानते हैं इन नामों के अर्थ.

प्राणों से प्यारी बेटी के लिए कुछ खूबसूरत नाम

  • आहाना: इस नाम का अर्थ होता है आंतरिक प्रकाश या फिर वह जो अमर है.
  • अति: इस नाम का अर्थ होता है चरम.
  • आरिनी: इस नाम का अर्थ होता है साहसी.
  • अमृता: इस नाम का अर्थ होता है अमरता.
  • अरुणिमा: इस नाम का अर्थ होता है भोर की चमक.
  • बिशाखा: इस नाम का अर्थ होता है एक तारा.
  • भाविका: इस नाम का अर्थ होता है हंसमुख.
  • चक्रिका: इस नाम का अर्थ होता है देवी लक्ष्मी.
  • एकांतिका: इस नाम का अर्थ एक तरफ ध्यान केंद्रित रखना.
  • दरिका: इस नाम का अर्थ होता है कन्या.
  • दीप्ता: इस नाम का अर्थ होता है प्रबुद्ध.
  • इर्या: इस नाम का अर्थ होता है शक्तिशाली.
  • जागृति: इस नाम का अर्थ होता है जागृति.
  • जनुजा: इस नाम का अर्थ होता है एक बेटी.
  • इनाया: इस नाम का अर्थ होता है अकेलापन.

ये भी पढ़ें: Baby Names: आपकी बेटी के लिए ये हैं मां दुर्गा से प्रेरित कुछ खूबसूरत नाम, जरूर डालें लिस्ट पर नजर

ये भी पढ़ें: Baby Names: आपकी परियों सी बेटी के लिए ये हैं सबसे पॉपुलर और खूबसूरत नाम, डालें लिस्ट पर एक नजर

ये भी पढ़ें: Baby Names: सुख-समृद्धि से भरा होगा जीवन, अपनी देवी सी बेटी के लिए यहां से चुनें मां लक्ष्मी से प्रेरित नाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >