जन्माष्टमी पर अपने बच्चे को बनाएं नन्हा कान्हा, मिनटों में तैयार होगा ऐसा प्यारा लुक, देखते ही खिल उठेगा आपका चेहरा

Baby Krishna Dressup: अगर आप भी इस जन्माष्टमी अपने बच्चे को नन्हे कान्हा के रूप में सजाने की तयारी कर रहे हैं, तो इस बार उसके लुक को लेकर ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। घर की कुछ छोटी-छोटी चीजों से जब आपका लाडला कान्हा बनकर सामने आएगा, तो उसकी प्यारी सी मुस्कान देखकर आपकी सारी मेहनत सफल हो जाएगी.

Baby Krishna Dressup: जन्माष्टमी का त्योहार भगवान कृष्ण के बाल रूप 'लड्डू गोपाल' के जन्मोत्सव के रूप में पूरे देश में खुशियों के साथ मनाया जाता है. इस पवित्र मौके पर घर के नन्हे-मुन्ने बच्चों को कान्हा के रूप में सजाने में भी एक अलग ही उत्साह और आनंद का एहसास होता है. जब घर के छोटे-छोटे बच्चे पीली धोती, सिर पर मोरपंख और मुकुट, और अपने छोटे से हाथों में बांसुरी थामे अपनी नटखट अदाओं से पूरे घर में यहाँ से वहां चहकते फिरते हैं, तो पूरा घर गोकुल धाम जैसा लगने लगता है.

अगर आपके घर पर भी छोटे बच्चे हैं और आप इस जन्माष्टमी अपने बच्चे को बिना किसी झंझट के मनमोहक बाल गोपाल का लुक देना चाहते हैं, तो घर पर मौजूद कुछ बेहद ही सिंपल सी चीजों से उसे एक परफेक्ट, कम्फर्टेबल और सुंदर जन्माष्टमी स्पेशल लुक दे सकते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताने वाले हैं कि इस जन्माष्टमी आप अपने बच्चे को किस तरह से बाल गोपाल की तरह तैयार कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं विस्तार से.

baby krishna dressup

पीले कपड़ों का सही चुनाव जरुरी

जब आप अपने बच्चे को कान्हा की तरह सजा रहे होते हैं, तो उस समय सबसे पहली और जरूरी बात का आपको ख्याल रखना है कि उसके कपड़े कम्फर्टेबल हों. बच्चे के लिए बहुत ही ज्यादा हैवी या फिर चुभने वाले कपड़ों की जगह हल्के और सॉफ्ट कपड़ों को चुनें. माना जाता है कि भगवान कृष्ण को पीले रंग का कपड़ा बहुत ही ज्यादा पसंद होता है, इसलिए हमेशा पीले रंग का कॉटन धोती-कुर्ता या फिर पीले रंग का कुर्ता-पजामा सबसे बेस्ट ऑप्शन साबित होता है. अगर आपके पास धोती-कुर्ता नहीं है, तो आप घर में रखी किसी पीले रंग की कॉटन या सिल्क की साड़ी से भी बच्चे के लिए धोती बांध सकते हैं. बस इस बात का ख्याल रखें कि कपड़ा थोड़ा ढीला हो ताकि बच्चा दिनभर बिना चिढ़े आराम से खेल-कूद सके.

ये भी पढ़ें: स्कूल का समय हो जाता है, लेकिन बच्चा बिस्तर छोड़ने को तैयार नहीं? डांटने के बजाय अपनाएं ये 5 आसान तरीके

मुकुट और मोरपंख से दें असली कान्हा लुक

कान्हा जी का लुक बिना मुकुट और मोरपंख के कभी पूरा नहीं हो सकता. वैसे तो बाजार में बने-बनाए मुकुट आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन आप इसे बहुत आसानी से घर पर भी बना सकते हैं. इसके लिए एक पतले गत्ते यानी कार्डबोर्ड की पट्टी को बच्चे के सिर के नाप का काट लें. अब उस पर कोई चमकीला कागज या पीला कपड़ा चिपका दें. इसके ठीक बीच में एक असली या फिर एक नकली मोरपंख लगा दें. मुकुट को थोड़ा और सुंदर बनाने के लिए आप उस पर छोटे-छोटे सितारे या गोटा-पट्टी भी चिपका सकते हैं. घर पर बना यह मुकुट बहुत हल्का रहेगा और बच्चे के सिर पर भारी भी नहीं लगेगा.

बांसुरी और माखन की मटकी

भगवान कृष्ण के हाथों में जो बांसुरी होती है, वही उनकी सबसे बड़ी पहचान होती है. इसके लिए अगर आप चाहें तो एक सिंपल सी लकड़ी या फिर प्लास्टिक की बांसुरी को लेकर उसमें एक कलरफुल रिबन लपेट दें. अगर आप बांसुरी के दोनों किनारों पर छोटे-छोटे लटकन या फिर मोती बांध देंगे, तो यह देखने में और भी ज्यादा सुंदर लगने लगेगी. बांसुरी के साथ-साथ मिट्टी की एक छोटी सी मटकी लें और उसमें ऊपर तक कॉटन भर दें, जिससे वह बिल्कुल फ्रेश माखन जैसी दिखने लगेगी. इसके अलावा मटकी के बाहर थोड़ा सा पेंट या गोटा लगाकर उसे सजा लें. जब बच्चा एक हाथ में बांसुरी और दूसरे हाथ में माखन की मटकी पकड़ेगा, तो उसका लुक एकदम परफेक्ट लगेगा.

ये भी पढ़ें: दूसरों के सामने बोलने से घबराता है बच्चा? इन 5 तरीकों से दूर करें उसका डर और झिझक

गहने, कुंडल और बाजूबंद भी जरुरी

कान्हा के श्रृंगार में गहनों की भूमिका बहुत ज्यादा होती है. इसके लिए बच्चे के गले में पहनाने के लिए सफेद मोती की या रंग-बिरंगी माला का इस्तेमाल करें. इसके अलावा कानों में पहनाने के लिए बाजार में मिलने वाले स्टिकर वाले कुंडल सबसे अच्छे रहते हैं, क्योंकि इनसे बच्चे के कानों में दर्द नहीं होता. आप चाहें तो हाथों की बांहों के लिए रंगीन रिबन या गोटे से बाजूबंद बना सकते हैं. सिर्फ इस बात का ख्याल रखें कि कोई भी गहना ज्यादा भारी या नुकीला न हो, जिससे बच्चे को चुभन महसूस हो.

माथे पर तिलक और नन्हे पैरों में आलता

बच्चे के चेहरे की बनावट और सजावट अगर सही हो, तो ही जाकर कान्हा का असली रूप निकलकर सामने आता है. अपने बच्चे के चेहरे को बिल्कुल कान्हा की तरह सजाने के लिए सबसे पहले उसके माथे पर चंदन या कुमकुम की मदद से U-शेप का तिलक बनाएं और उसके बीच में एक छोटा सा लाल टीका लगाएं. माथे पर चंदन का तिलक लगाने से बच्चा दिखने में तो ट्रेडिशनल लगता ही है, साथ ही चंदन की ठंडक से वह शांत भी रहता है. इसके बाद बच्चे के छोटे-छोटे पैरों में आलता लगाएं और हाथों की हथेलियों पर कुमकुम की गोल बिंदी लगाएं. अगर बच्चा आराम से तैयार हो जाए, तो उसकी कमर पर लाल या पीले रंग का एक छोटा सा कपड़ा भी बांध सकते हैं.

ये भी पढ़ें: ऑफिस और घर के काम में नहीं मिलता बच्चे के लिए समय? आपका सिर्फ 10 मिनट का साथ भी बना सकता है रिश्ता मजबूत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >