Baby Care: बदलते मौसम में बढ़ रहा सर्दी- बुखार का खतरा, ऐसे में जानें कैसे रखें बच्चों का ख्याल

Baby Care: क्या आप भी अपने बच्चों को इस बदलते मौसम में सर्दी और बुखार से बचाने के तरीके ढूंढ रहे हैं तो ये हैं आपके लिए कुछ सरल उपाय.

Baby Care: बदलते मौसम के साथ लोगों को गर्मी से राहत तो मिलती है लेकिन साथ ही यह कई तरह की बीमारियों को भी आमंत्रण देता है, जिसमें कि सबसे ज्यादा देखने के जो मिलते हैं वो हैं सर्दी बुखार वो भी अधिकतम कम उम्र के बच्चों को, ऐसे में जानें आप अपने नन्हें मुन्नों का इस बदल���े मौसम में कैसे खयाल रख सकते हैं.

समय पर गर्म कपड़े पहनाएं

बदलते मौसम में बच्चों को समय पर गर्म कपड़े पहनाना बहुत जरूरी है, उन्हें घर से बाहर निकलते समय अच्छी तरह से ढक कर रखें.

स्वस्थ आहार

बच्चों को संतुलित और पोषक आहार दें, ताजे फल, सब्जियां, और प्रोटीन युक्त भोजन उनके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करेगा.

हाइजीन का ध्यान रखें

बच्चों को नियमित रूप से हाथ धोने की आदत डालें, इससे संक्रमण का खतरा कम होगा.

Also Read: बनारस में नौ साल का बच्चा बना IPS Officer, वीडियो हुआ VIRAL

पर्याप्त नींद

बच्चों को पर्याप्त नींद लेने दें, अच्छी नींद उनके शरीर को आराम और स्वस्थ रहने मे आराम देती है .

व्यायाम और खेल

बच्चों को नियमित रूप से व्यायाम और खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करें, इससे उनका शरीर मजबूत होगा और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी.

हाइड्रेशन

बच्चों को पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाएं, शरीर में पानी की कमी से भी इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है.

विटामिन और सप्लीमेंट्स

डॉक्टर की सलाह के अनुसार विटामिन सी और डी सप्लीमेंट्स दें, ये इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में सहायक होते हैं.

घर का वातावरण साफ रखें

घर को साफ-सुथरा और हवादार रखें, धूल और गंदगी से बचने के लिए नियमित रूप से सफाई करें.

ध्यान रखें

बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें, अगर उन्हें किसी प्रकार की बीमारी के लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.

टीकाकरण

बच्चों का टीकाकरण समय पर कराएं, इससे उन्हें विभिन्न बीमारियों से सुरक्षा मिलेगी.

इन्पुट- आशी गोयल

Also Read: मानसून के दौरान ये मसाले रखेंगे आपको सेहतमंद, दूर होंगी बीमारियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >