चेहरे की फाइन लाइन्स ने बढ़ाई टेंशन? घर पर ऐसे बनाएं चुकंदर की नाइट क्रीम

Anti Aging Night Cream: चेहरे पर फाइन लाइन्स और डलनेस नजर आने लगी है? घर पर चुकंदर से बनाएं ये आसान नाइट क्रीम, जिसे बनाने के लिए चाहिए कुछ ही आसान चीजें.

Anti Aging Night Cream: उम्र बढ़ने के साथ स्किन में कई बदलाव आने लगते हैं. चेहरे पर बारीक लाइनें, रूखापन और पहले जैसी चमक न रहना आम बात है. ऐसे में रात के समय स्किन की अच्छी देखभाल करना जरूरी हो जाता है. अगर आप बाजार की क्रीम की जगह घर पर कुछ बनाकर लगाना चाहती हैं, तो चुकंदर से बनी यह नाइट क्रीम ट्राई कर सकती हैं. इसे बनाने के लिए चुकंदर के रस के साथ एलोवेरा जेल और कुछ आसान चीजों की जरूरत होगी. इसे बनाना भी काफी आसान है.

चुकंदर की नाइट क्रीम के लिए चाहिए ये चीजें

इस होममेड क्रीम को बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामान की जरूरत नहीं होगी. इसके लिए 4 बड़े चम्मच ताजा चुकंदर का रस, 1 छोटा चम्मच कॉर्नस्टार्च, 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल, 1 छोटा चम्मच बादाम या नारियल तेल, 1 विटामिन E कैप्सूल और 2 बड़े चम्मच गुलाब जल ले लें.

सबसे पहले निकालें चुकंदर का रस

एक छोटे चुकंदर को अच्छी तरह धोकर छील लें. अब इसे कद्दूकस कर लें. कद्दूकस किए हुए चुकंदर को साफ सूती कपड़े में डालकर अच्छी तरह निचोड़ें. इससे आपको ताजा चुकंदर का रस मिल जाएगा. इसमें से 4 बड़े चम्मच रस अलग रख लें.

चुकंदर के रस में मिलाएं कॉर्नस्टार्च

अब एक छोटे बर्तन में चुकंदर का रस और गुलाब जल डालें. इसमें 1 छोटा चम्मच कॉर्नस्टार्च मिलाएं. इसे चम्मच से तब तक चलाएं, जब तक कॉर्नस्टार्च अच्छी तरह घुल न जाए. ध्यान रखें कि इसमें गांठें न बनें.

धीमी आंच पर पकाएं

अब बर्तन को बहुत धीमी आंच पर रखें. मिश्रण को लगातार चलाते रहें. कुछ देर में यह धीरे-धीरे गाढ़ा होने लगेगा. जब इसका टेक्सचर जेल जैसा हो जाए, तब गैस बंद कर दें. इसके बाद इसे पूरी तरह ठंडा होने के लिए रख दें.

अब इसमें एलोवेरा जेल और तेल मिलाएं

मिश्रण ठंडा हो जाने के बाद इसमें 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल डालें. इसके बाद 1 छोटा चम्मच बादाम तेल या नारियल तेल मिलाएं. अब विटामिन E कैप्सूल को काटकर उसका तेल भी इसमें डाल दें.

क्रीम को अच्छी तरह फेंटें

सभी चीजों को मिलाने के बाद चम्मच से इसे अच्छी तरह फेंटें. करीब 1-2 मिनट तक मिलाने पर मिश्रण का टेक्सचर थोड़ा क्रीमी हो जाएगा. अब आपकी होममेड नाइट क्रीम तैयार है.

क्रीम को ऐसे रखें

तैयार क्रीम को साफ और सूखे एयरटाइट कंटेनर में रखें. क्योंकि इसमें पानी और ताजा चुकंदर का रस है, इसलिए इसे लंबे समय तक कमरे के तापमान पर रखने से बचें. फ्रिज में रखने के बाद भी खराब होने, रंग या गंध बदलने पर इसे इस्तेमाल न करें. छोटी मात्रा में बनाकर इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर है.

रात में चेहरे पर ऐसे लगाएं

रात को चेहरा साफ करके अच्छी तरह सुखा लें. अब थोड़ी सी क्रीम चेहरे और गर्दन पर लगाएं. उंगलियों से हल्के हाथों से मसाज करें और इसे रातभर लगा रहने दें. पहली बार इस्तेमाल करने से पहले हाथ या कान के पीछे थोड़ी मात्रा लगाकर पैच टेस्ट कर लेना बेहतर है.


यह भी पढ़ें: हर दिन साबुन पर ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं, घर पर ऐसे बनाएं ये नेचुरल साबुन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >