सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, सात समंदर पार से आकर कर ली शादी, बाद में हुआ कुछ ऐसा

Bizarre News: अमेरिका की एक महिला को सोशल मीडिया पर एक भारतीय लड़के से प्यार हो गया जिसके बाद वह अपने 11 साल की बेटी के साथ यहां आ पहुंची.

Bizarre News: सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां आज के समय में लोग अपना आधा से ज्यादा समय बिताना पसंद करते हैं. एक तरफ से यह हमारे लिए वर्चुअल दुनिया की तरह बनकर सामने आया है. सोशल मीडिया पर आये दिन कई तरह के किस्से सुनने को मिलते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही किस्सा सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ सामने आया है. हाल ही में एक काफी अजब-गजब प्रेम कहानी सामने आयी है. यह मामला बिहार के किशनगंज का है. यहां के एक लड़के से अमरीका की एक महिला को ऐसा प्यार हुआ की वह सात समंदर पार कर उस लड़के से शादी करने के लिए किशनगंज आ पहुंची. जब से यह घटना घटी है पूरे इलाके में इस घटना के चर्चे होने लगे हैं.

क्या है मामला

सामने आयी जानकारी के अनुसार अमेरिका से आयी महिला का नाम नैना काला पौडेल है और यह अपनी 11 साल की बच्ची यूनिस बिस्वा के साथ युवक से शादी करने के लिए किशनगंज पहुंच गयी. मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार युवक नीमा तमाग से नैना काला पौडेल की मुलाक़ात सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म फेसबुक पर हुई. मुलाक़ात के बाद चैटिंग के जरिये बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ. देखते ही देखते इन दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया. प्यार इस हद तक बढ़ा कि इन दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी करने का मन बना लिया. शादी का मन बना लेने के बाद नैना काला पौडेल अपनी बेटी के साथ 19 मार्च के दिन न्यूयॉर्क से नयी दिल्ली आ पहुंची.

Also Read: Bizarre News: एयरपोर्ट से महिला ने खरीदा सूटकेस, खोलते ही उड़ गए होश, जानें क्या था कारण

Also Read: Bizarre News: बॉयफ्रेंड ने गिफ्ट किया नोटो से भरा बैग,असलियत जान लड़की पहुंची पुलिस स्टेशन

Also Read: Bizarre News: खतरनाक जहर को पीकर भी जिंदा बच गया ये इंसान, हरकतें जानकर आप रह जाएंगे हैरान

हनीमून से लौटते समय एसएसबी ने पकड़ा

न्यूयॉर्क से नयी दिल्ली आने के बाद नैना काला पौडेल कुछ दिन वहीं रुकी. 21 मार्च को नैना फ्लाइट से बागडोगरा पहुंची. इसके बाद नैना नीमा तमांग के घर भाटपाड़ा चाय बागान, कालचीनी आयी. कुछ दिनों बाद 13 अप्रैल को नैना ने नीमा तमांग से शादी कर ली. इसके बाद नीमा तमांग ने हैमिल्टनगंज की एक दुकान से 10,000 रुपए देकर नैना काला पौडेल और उसकी बेटी यूनिस बिस्वा का नकली आधार कार्ड तैयार करवा लिया. इसके बाद वे हनीमून मनाने के लिए 21 मई को पानी टंकी स्थित नए पुल के रास्ते का इस्तेमाल करते हुए नेपाल चले गए. हनीमून मनाने के बाद जब वे तीनों 7 मई को भारत वापस आ रहे थे तब पानी टंकी बॉर्डर पर एसएसबी की 41वीं वाहिनी के बीआईटी कर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया.

Also Read: Bizarre News: सस्ते कीमत पर बेचा जा रहा 200 साल पुराना कॉटेज, जानें क्या है कारण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >